नौएडा – सेफ वाटर नेटवर्क इंडिया ने पेंटेयर फाउंडेशन के सहयोग से आज कॉम्पोजिट सीनियर प्राइमरी स्कूल, नवादा रसूलपुर, नोएडा तथा प्राइमरी स्कूल, सरफाबाद, नोएडा में वाटर एटीएम का उद्घाटन किया। इन वाटर एटीएम का उद्घाटन अजित तुलो, वाइस प्रेसिडेंट, ग्लोबल इंजीनियरिंग सेंटर, Pentair द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री रविन्द्रा सेवक, कंट्री डायरेक्टर, सेफ वाटर नेटवर्क इंडिया तथा पूनम सेवक, वाइस प्रेसिडेंट (प्रोग्राम्स एंड पार्टनरशिप्स), सेफ वाटर नेटवर्क इंडिया सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।उद्घाटन के अवसर पर अजीत तुलो ने कहा, सबसे पहले, देश के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल तक पहुँच का अधिकार है, विशेषकर हमारे युवा नागरिकों को, जो देश का भविष्य हैं। हमें सेफ वाटर नेटवर्क इंडिया जैसा साझेदार पाकर गर्व और प्रसन्नता है। हमने मिलकर नोएडा, तेलंगाना और के 49 सरकारी स्कूलों में इसी प्रकार के वाटर एटीएम सफलतापूर्वक स्थापित किए हैं, जिससे लगभग 20,000 छात्रों, 760 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों को लाभ मिला है। हम इस साझेदारी को आगे भी जारी रखने और देश के प्रत्येक जिले में हस्तक्षेप कार्यक्रम शुरू करने की आशा रखते हैं।विस्तार से जानकारी देते हुए श्री रविंद्र सेवक ने कहा,साल 2026 की शुरुआत हमारे लिए बेहद सकारात्मक रही है। पहले ही महीने में दो वाटर एटीएम का उद्घाटन हुआ है और हम पूरे वर्ष इस गति को बनाए रखने की उम्मीद करते हैं। इन सफल परियोजनाओं के माध्यम से दोनों विद्यालयों के छात्र, शिक्षक और सहायक कर्मचारी अब स्वच्छ एवं विश्वसनीय पेयजल आपूर्ति के प्रति आश्वस्त हैं। मैं सभी को हार्दिक बधाई देता हूँ और वर्षों से निरंतर सहयोग के लिए पेंटेयर का विशेष धन्यवाद करता हूँ।उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास और उत्सव के माहौल में सम्पन्न हुआ। विद्यार्थियों ने सुरक्षित पेयजल, बेहतर स्वास्थ्य और जल संरक्षण पर आधारित एक नाटक प्रस्तुत किया। इसके अलावा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं।‌पिछले 15 वर्षों से पेंटेयर फाउंडेशन, सेफ वाटर नेटवर्क का एक प्रमुख साझेदार रहा है, जो भारत के वंचित समुदायों में सुरक्षित पेयजल हेतु नवाचारी तकनीकी समाधान उपलब्ध कराने में सहयोग करता रहा है। स्कूलों और संस्थानों के लिए जल परियोजनाओं के अतिरिक्त, पेंटेयर ने 17 विकेन्द्रीकृत सुरक्षित पेयजल स्टेशनों (आई जल स्टेशनों) को समर्थन दिया है, जिनसे 17 समुदायों के लगभग 55,000 लोगों को जल सुविधा मिली है। साथ ही, पाइपलाइन जल की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु 19 एसीओएम (ऑटोमैटिक क्लोरीनेशन एंड ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम) स्थापित किए गए हैं, जो 19 समुदायों के 18,700 लोगों तक सुरक्षित पेयजल पहुँचा रहे हैं।एक वैश्विक निगम के रूप में पेंटेयर अपनी फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, सुरक्षित जल और सामुदायिक विकास से जुड़े परोपकारी प्रयासों का समर्थन करता है

Leave a Reply