नई दिल्ली -आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन 15 लाख रुपये का पर्सनल डेथ क्लेम दिया है। कंपनी लगातार दूसरे साल इस मामले में इंडस्ट्री में सबसे आगे रही है, जो समय पर फाइनेंशियल सहायता देने की उसकी कमिटमेंट को दिखाता है। पब्लिकली उपलब्ध इंडस्ट्री डेटा के अनुसार कंपनी द्वारा दिया गया औसत डेथ क्लेम वित्त वर्ष 2021 के करीब 10 लाख रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में 15 लाख रुपये हो गया है। पिछले चार सालों से यह औसत क्लेम लगातार 14-15 लाख रुपये के आसपास बना हुआ है। जैसे-जैसे इनकम, लोन और फैमिली की जिम्मेदारियां बदलती हैं, ये आंकड़े बताते हैं कि पॉलिसीहोल्डर्स को समय-समय पर अपने लाइफ कवर की समीक्षा क्यों करनी चाहिए। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने कुल 5,149 करोड़ रुपये के डेथ क्लेम्स का सेटलमेंट किया है। इस दौरान कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेश्यो 99.3 परसेंट रहा। कंपनी लेवल पर जांच नहीं किए गए पर्सनल क्लेम्स में फाइनल डॉक्यूमेंट मिलने के बाद औसत सेटलमेंट टाइम सिर्फ 1.1 दिन रहा।आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ में अंडरराइटिंग एंड रिटेल क्लेम्स के प्रमुख सारंग गोखले ने कहा, “लाइफ इंश्योरेंस एक सिंपल प्रॉमिस पर आधारित है, परिवारों को उस समय फाइनेंशियल सिक्योरिटी देना जब उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत हो। हम क्लेम प्रोसेस को लगातार सिंपल बना रहे हैं और टेक्नोलॉजी बेस्ड सर्विस दे रहे हैं ताकि परिवारों को बिना देरी के मदद मिल सके। हम कस्टमर्स को सलाह देते हैं कि वे रेगुलरली अपने इंश्योरेंस कवर को रिव्यू करें ताकि यह उनके लाइफ के बदलते स्टेज और गोल्स के अनुसार बना रहे। कंपनी ने पिछले कई सालों में लगातार हाई क्लेम सेटलमेंट रेश्यो दर्ज किया है और समय पर क्लेम पेमेंट के अपने प्रॉमिस को निभाया है।

Leave a Reply