ग्रेटर नोएडा- बिड़ला ओपन माइंड्स प्रीस्कूल और ऑपरेटेड बाय मीनी माइंड्स एडुवेंचर में The Blessed Ones द्वारा अभिभावकों को ऑटिज्म, ADHD, सेरेब्रल पाल्सी सहित बच्चों में होने वाली विभिन्न विकासात्मक स्थितियों के प्रति जागरूक करने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों के व्यवहार, उनकी जरूरतों और उनके विकास से जुड़े संकेतों को समझने के साथ-साथ बच्चों की बेहतर देखभाल के प्रति जागरूक करना रहा इस मौके पर बिड़ला ओपन माइंड्स प्रीस्कूल के डायरेक्टर विजेंद्र सारस्वत, दीपक यादव और द ब्लेस्ड वन्स की ग्रेटर नोएडा ब्रांच हेड महाश्वेता और उनकी पूरी टीम मौजूद रही।कार्यक्रम के दौरान द ब्लेस्ड वन्स के संस्थापक अमितेज प्रियदर्शी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बच्चों की जरूरतों को समय पर पहचानने, उनके व्यवहार को समझने और उन्हें उचित सहयोग देने के महत्व पर जोर दिया।इस दौरान अभिभावकों को बताया गया कि बच्चों के साथ धैर्य, संवेदनशीलता और सकारात्मक व्यवहार अपनाना बेहद जरूरी है। साथ ही, बच्चों में किसी भी तरह के विकासात्मक संकेत दिखाई देने पर विशेषज्ञों से समय पर सलाह लेने और उचित मार्गदर्शन प्राप्त करने के महत्व को भी समझाया गया।द ब्लेस्ड वन्स की इस पहल का उद्देश्य अभिभावकों में जागरूकता बढ़ाना और विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए एक ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां उन्हें समझ, सहयोग और आगे बढ़ने के समान अवसर मिल सकें।
