मुंबई – एक ऐसी कैटेगरी में जिसमें हर ब्रांड दावे करता है, ट्राया हैल्थ सबूत दिखा रहा है। डॉक्टरों की अगुआई में बाल झड़ने की समस्या का उपचार करने वाले इस ब्रांड ने अपने प्रचार अभियान का अगला चरण आरंभ कर दिया है जिसका शीर्षक है ’प्रूफ है बॉस’। जिसमें कहा गया है कि दावा सब करते हैं, बाल ट्राया उगता है गौर तलब है कि यह कैम्पेन पूरी तरह से वास्तविक ग्राहक परिणामों पर आधारित है। ट्राया के ग्राहक अपने बदलाव को साझा करते हैं, और यूट्यूब एवं इंस्टाग्राम पर क्रिएटर उन्हें अपनी ऑडियंस तक पहुंचाते हैं। यह कैम्पेन नवम्बर तक डिजिटल प्लैटफॉर्म पर चलेगी, जिसका लक्ष्य 10 करोड़ लोगों तक पहुंचना है।जिन पुरुषों के बाल झड़ रहे हैं, उनके बारे में दावे किए जाते हैं रातों-रात नतीजे, चमत्कारी चीज़ें, और तुरंत कॉस्मेटिक सुधार। जब हर प्रोडक्ट एक ही बात का वादा करता है, तो पुरुष उस पर विश्वास करना बंद कर देते हैं। कई लोग बार-बार उत्पाद बदलते रहते हैं, और कई तो इलाज ही छोड़ देते हैं। कैम्पेन की लाइन सीधे इसी बारे में बताती है। दावा सब करते हैं पंक्ति वही कहती है जो पुरुष पहले से ही इस कैटेगरी के बारे में सोचते हैं। ’’बाल ट्राया उगाता है,इसका जवाब किसी और दावे से नहीं, बल्कि उन ग्राहकों से मिलता है जिन्होंने ट्राया से उपचार लिया और उनके बाल वापस आ गए।इस कैम्पेन में राजकुमार राव वो करते हैं जो कैटेगरी में और कोई नहीं करता; वो शक का सीधा सामना करते हैं। वो लोगों के खुलेआम पोस्ट किए गए शक को स्क्रॉल करते हैं। किसी और दावे से जवाब देने के बजाय, वो एक तरफ हट जाते हैं और एक असली ट्राया ग्राहक के परिवर्तन को बोलने देते हैं। यह कैम्पेन की पंक्ति है दावा सब करते हैं, बाल ट्राया उगाता है। सबूत ही तर्क है।कैम्पेन के बारे में बात करते हुए, राजकुमार राव ने कहा,मैं लोगों को बताता रह सकता हूं कि ट्राया सच में काम करता है, लेकिन सबूत, दावों से,ज्यादा ज़ोरदार होते हैं। दावा तो सब करते हैं – इसलिए यह कैम्पेन एक तरफ हटकर असल ग्राहकों के नतीजों को बोलने देती है। बाल ट्राया उगाता है,और यह रहा हमारा सबूत।ट्राया की सह-संस्थापक सलोनी आनंद ने कहा, हेयर-ग्रोथ कैटेगरी में लंबे समय से बड़े-बड़े दावे किए जाते रहे हैं, जिनसे ग्राहक शक में पड़ जाते हैं,और अक्सर सही समाधान तलाशने की उनकी यात्रा में देरी होती है।दावा सब करते हैं, बाल ट्राया उगाता है’ के साथ हमारा इरादा एकदम सहज है वास्तविक परिणामों को मार्केटिंग के वादों से ज्यादा जोर से बोलने दें। भरोसा सिर्फ दावों से नहीं बनाया जा सकता; यह तब कमाया जाता है जब ग्राहक अपने जैसे आम लोगों को वास्तव में लाभ हासिल करते देखते हैं। यह कैम्पेन हमारे ग्राहकों की आवाज़ को सबसे आगे रखती है, क्योंकि उनकी ज़िंदगी का सफर इस बात का सबसे मजबूत सबूत है कि क्या चीज़ काम करती है।अपने अनुभव के बारे में बताते हुए, ट्राया के ग्राहक और कैम्पेन एंबेसडर रितेश कुमार ने कहा, ’’ट्राया को जानने से पहले, मैंने महीनों तक अलग-अलग तेल, सीरम और नुस्खे आज़माए, जो जल्दी रिज़ल्ट का वादा करते थे, बिना यह बताए कि मेरे बाल क्यों झड़ रहे हैं। असली फर्क तब आया जब मैंने अपने अंदर के ट्रिगर्स को समझा और अपने हेयर कोच से नियमित मार्गदर्शन के साथ एक पर्सनलाइज़्ड प्लान का पालन किया। कई महीनों बाद अपने बालों का घनापन धीरे-धीरे वापस आते देखकर मुझे सच में आत्मविश्वास आया। इस कैम्पेन का हिस्सा बनकर, मैं अपने जैसे दूसरों लोगों को दिखाना चाहता हूँ कि अपने बाल बढ़ाना और आत्मविश्वास वापस पाना संभव है।
