नई दिल्ली- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि माता सीता हम सब के लिए प्रेरणा श्रोत हैं। उन्होंने भगवान राम के साथ जिस तरह से 14 वर्षों का बनवास काटा और उसमें जो कठिनाईयों का सामना किया, उसके बारे में हम सभी रामायण और अन्य धार्मिक ग्रंथों में पढ़ चुके हैं। प्रदेश कार्यालय में पूर्वांचल मोर्चा की ओर से आयोजित माँ सीता नवमी उत्सव को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि एनडीएमसी द्वारा भी एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें माँ सीता की महिमा और उनके बारे में जानने का अवसर प्राप्त होगा। माँ सीता ने विपरीत परिस्थितियों में भी आदर्श स्थापित किया। इतना ही नहीं माँ सीता का जीवन आदर्शों और मार्यादाओं से भरा है। इस मौके पर संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष कौशल मिश्रा, मीडिया सह-प्रमुख हरिहर रघुवंशी, सोशल मीडिया प्रमुख डॉ. रोहित उपाध्याय, प्रदेश मंत्री नीरज तिवारी, मोर्चा महामंत्री संतोष ओझा एवं निर्मल मिश्रा, मोर्चा उपाध्यक्ष जगदंबा, सूर्यभान पांडेय, प्रदेश मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक एस. राहुल, आखंड मिश्रा, अनिल पंडित, अभय सिंह, सोनी वर्मा, रेखा सिंह, अमिता सहित अन्य प्रदेश व जिला पूर्वांचलमोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष कौशल मिश्रा ने कहा कि राजनीतिक मंच पर माँ सीता का जन्मोत्सव मनाने का यह पहला प्रयास है। भगवान श्री राम और माता सीता की एक विशेष कृपा हमेशा पूर्वांचलवासियों पर बनी रहती है। आज जिस राम मंदिर का भव्य निर्माण कार्य अयोध्या में हो रहा है उसमें पूर्वांचलवासियों ने जो मेहनत और श्रद्धा दिखाई है,वह जगजाहिर है।