नई दिल्ली- भारतीय जनता पार्टी चिकित्सक प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश ने राजेन्द्र नगर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेश भाटिया के समर्थन में एक बैठक का आयोजन किया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और राजेन्द्र नगर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेश भाटिया उपस्थित रहे। इस चिकित्सकों की बैठक में क्षेत्र के चिकित्सक और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन करोल बाग के अध्यक्ष डॉ प्रशांत सेठ, सचिव डॉ क्षितिज वाली, डॉ अर्चना धवन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने चिकित्सकों को भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा न केवल डाक्टर बल्कि सभी बुद्धिजीवी वर्ग अब आम आदमी पार्टी की आराजक राजनीति से तंग आ चुके हैं और इस उपचुनाव में भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। क्षेत्र के सभी बड़े अस्पतालों के डॉक्टर सर गंगा राम हॉस्पिटल,बीएलके हॉस्पिटल, अन्य सभी चिकित्सको एवं पेरामेडिकल स्वास्थ्य कर्मियों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेश भाटिया के लिए अपने संपूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।