दिल्ली में कोरोना के मामलों में आई गिरावट

नई दिल्ली- देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस जरूर घट रहे हैं, लेकिन संक्रमण दर में कोई ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं है। शुक्रवार को संक्रमण दर 31 फीसद के करीब दर्ज की गई। वहीं मौत का आंकड़ा 30 के पार है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को कोरोना के 24383 नए मामले सामने आए। वहीं 26236 मरीजों को छुट्टी दी गई, जबकि 34 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में अभी तक 1670966 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1553388 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 25305 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में कोरोना से मृत्यु दर घट कर 1.51 फीसद हो गई है।

दिल्ली में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में आई तेजी के बाद एक्टिव केस की संख्या घटकर 92273 हो गए हैं। इनमें से होम आइसोलेशन में 64831, कोविड केयर सेंटर में 601, कोविड हेल्थ सेंटर में 12 और दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में 2446 मरीज भर्ती हैं। दिल्ली के अस्पतालों में 2529 मरीज भर्ती हैं। जिनमे में कोविड लक्षण के साथ 83 और कोविड पॉजिटिव 2446 मरीज भर्ती हैं। इनमें से आईसीयू में 671 मरीज, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 815 मरीज, वेंटीलेटर पर 99 मरीज भर्ती हैं। दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती 2128 मरीज दिल्ली के और 318 मरीज दिल्ली के बाहर से हैं। दिल्ली में कोरोना की जांच के लिए गुरुवार को 79578 टेस्ट हुए जिसमें 30.64 फीसदी मरीज संक्रमित पाए गए। इनमें आरटीपीसीआर से 64183 और रैपिड एन्टीज से 15395 टेस्ट हुए। दिल्ली में अभी तक 33926818 टेस्ट हो गए। दिल्ली में घटते मामलों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या घट कर 27531 रह गई।