नई दिल्ली- इंडसइंड निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस (पहले रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस) ने आज वित्त-वर्ष 2025-26 के अपने वित्तीय परिणामों और कारोबार में प्रदर्शन से जुड़ी मुख्य बातों की घोषणा की। यह नए ब्रांड के रूप में बदलाव और इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड व निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस के बीच सहयोग के बाद कंपनी का पहला साल है। कंपनी का कुल प्रीमियम 6% की बढ़ोतरी के साथ ₹6,051 करोड़ हो गया, जबकि न्यू बिजनेस प्रीमियम में 18% की शानदार बढ़त देखी गई और यह ₹1,475 करोड़ पर पहुँच गया, जिससे जाहिर है कि सभी डिस्ट्रीब्यूशन चैनलों में कंपनी की मांग काफी मजबूत है। कर अदायगी के बाद कंपनी का मुनाफा 15% की बढ़त के साथ ₹248 करोड़ पर पहुँच गया है। प्रबंधन के तहत संपत्ति भी बढ़कर ₹40,214 करोड़ हो गया। श्री आशीष वोहरा, ईडी एवं सीईओ, इंडसइंड निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस ने कहा, हमारे लिए वित्त वर्ष 2025-26 बदलाव और बड़ी उपलब्धियों का साल रहा है। यह इंडसइंड निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस के रूप में हमारे पहले साल के साथ-साथ आने वाले कल के लिए अधिक मजबूत और उद्देश्य से भरे सफर की शुरुआत भी है। हमारा प्रदर्शन निश्चित तौर पर यह दर्शाता है कि, हमने मुनाफे के साथ विकास, पहले से ज्यादा मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन और ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुरूप समाधान देने पर विशेष ध्यान दिया है। न्यू बिजनेस प्रीमियम में शानदार बढ़ोतरी और बेहतर हो रहे मुनाफे से साफ जाहिर है कि ग्राहकों को हम पर पूरा भरोसा है, और हमारी टीमें जमीनी स्तर पर सच्ची लगन से कम कर रही हैं।कंपनी ने अपने ग्राहकों से किए गए वादों को निभाना जारी रखते हुए इस बार 98.98% का शानदार क्लेम सेटलमेंट रेशियो हासिल किया है। वहीं, सॉल्वेंसी अनुपात 218% रहा, जो तय सरकारी नियमों से कहीं ज़्यादा है और पूंजीगत रूप से कंपनी की मज़बूत स्थिति को दर्शाता है। इसके अलावा, कंपनी के 13 महीने का निरंतरता अनुपात 80.2% रहा, जो दिखाता है कि ग्राहक कंपनी के साथ लगातार जुड़े हुए हैं और उनकी सेवाओं से बेहद संतुष्ट हैं।
