नई दिल्ली – नई दिल्ली स्थित द क्लैरिज में भारत के अग्रणी होटल आर्ट फेयर आर्टिक्स के पांचवें संस्करण की भव्य शुरुआत हुई है। अग्रणी गैलरी, आर्टिस्ट, डिजाइनर्स, ज्वेलर्स एवं क्रिएटिव ब्रांड्स को साथ लाते हुए इस साल के आयोजन में होटल के 21 कमरों को इमर्सिव एक्जीबिशन स्पेस में बदला गया है। 22 अगस्त से शुरू हुए इस दो दिवसीय आयोजन में आगंतुकों को पारंपरिक गैलरी फॉर्मेट से कुछ हटकर अनुभव मिल रहा।आर्टिक्स 5.0 में लोटस आर्ट्स डी वीवर, 108 आर्ट प्रोजेक्ट्स, गोल्फ ग्रीन गैलरी, औरा आर्ट गैलरी, गैलरी विजन आर्ट, जगत ज्वेल्स, आरुषि आर्ट्स, तरणाक्ष, भारती शाह, आंचल गर्ग और आर्ट एंड यू समेत विभिन्न प्रतिभागियों की कलाएं देखने को मिल रही हैं।भारत के सर्वाधिक प्रभावी कलाकारों, शिक्षाविदों एवं विचारकों में शुमार रहे के. जी. सुब्रमण्यन की विरासत के सम्मान में विशेष प्रदर्शनी इस साल का प्रमुख आकर्षण है। इस प्रदर्शनी से यहां आने वालों को उनकी कला को गहराई से समझने का मौका मिला है। आर्टिक्स 5.0 में ‘आर्टिस्ट इन फोकस’ की शुरुआत भी की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य उभरते कलाकारों को समर्थन देना है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रतिभाशाली समकालीन कलाकारों के कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा, उन्हें ज्यादा से ज्यादा लोगों के समक्ष आने का अवसर दिया जाएगा और साथ ही सार्थक तरीके से कलेक्टर्स, गैलरी, क्यूरेटर्स एवं कला के प्रशंसकों से जुड़ने का मौका भी मिलेगा।मालविका पोद्दार एवं पायल कपूर द्वारा स्थापित आर्टिक्स को पारंपरिक कला प्रदर्शनियों के विकल्प के रूप में शुरू किया गया है। अंतरराष्ट्रीय होटल आर्ट फेयर्स से प्रेरित इस प्रदर्शनी में होटल के कमरों को प्रदर्शनी स्थल में बदल दिया जाता है। इससे हर कलाकार को अपनी कलाकृतियों के लिए अपने मन के मुताबिक माहौल बनाने का मौका मिलता है। इससे कलाकारों, गैलरी और प्रशंसकों के बीच संवाद भी स्थापित होता है।2023 में अपनी शुरुआत से अब तक आर्टिक्स ने खुद को भारत के सबसे विशिष्ट आर्ट प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित किया है। नई दिल्ली एवं हैदराबाद में आयोजित संस्करणों में आर्ट, डिजाइन, ज्वेलरी, टेक्सटाइल्स, फैशन एवं क्राफ्ट को साथ लाया गया। इसने प्रतिष्ठित नामों एवं नए कलाकारों, दोनों को जोड़ा है। प्रदर्शनी के साथ-साथ आर्टिक्स 5.0 में पैनल डिस्कशन, आर्टिस्ट टॉक एवं गाइडेड वॉकथ्रू जैसे क्यूरेटेड प्रोग्राम भी आयोजित किए जा रहे हैं।इस आयोजन को लेकर आर्टिक्स के संस्थापकों ने कहा, ‘आर्टिक्स ने पांचवें संस्करण में कदम रख दिया है और हमारा लक्ष्य आज भी ऐसा प्लेटफॉर्म बनाने का है, जहां कला को ज्यादा व्यक्तिगत एवं रोचक तरीके से अनुभव किया जा सके। हर संस्करण ने कलाकारों, गैलरी, कलेक्टर्स एवं प्रशंसकों का आधार बढ़ाया है। इस साल कला की विरासत और उभरती प्रतिभाओं, दोनों को केंद्र में रखते हुए नई पहल शुरू करने को लेकर भी हम उत्साहित हैं।’
