लखनऊ – गुजरात के तेजी से विकसित हो रहे धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को लेकर होमिका ग्रुप द्वारा लखनऊ में एक विशेष निवेशक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रविवार, 29 नवंबर 2026 को आयोजित होगा।इस सम्मेलन में आवासीय और व्यावसायिक प्लॉट,औद्योगिक निवेश, स्मार्ट सिटी विकास, बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी जाएगी।इस अवसर पर होमिका ग्रुप के संस्थापक एवं सीईओ काशी यादव और डायरेक्टर सेल्स डॉ दीपक सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। वे धोलेरा के विकास की संभावनाओं और निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर उपस्थित लोगों को जानकारी देंगे।बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन शाम 5 बजे से होटल गोल्डन ट्यूलिप, हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन के पास, लखनऊ में किया जाएगा। कार्यक्रम में लकी ड्रॉ और आकर्षक पुरस्कार भी विशेष आकर्षण रहेंगे।होमिका ग्रुप की ओर से इच्छुक निवेशकों से इस सम्मेलन में शामिल होने और धोलेरा में उपलब्ध निवेश के अवसरों की जानकारी प्राप्त करने की अपील की गई है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अग्रिम पंजीकरण कराया जा सकता है।
