नई दिल्ली- दक्षिणी निगम महिलाओं व बच्चों के लिए बनाए गए पिंक टॉयलेट का सफलतापूर्वक रख-रखाव व संचालन कर रहा है। महिलाओं की सुविधा के लिए निगम मुख्य बाजारों व भीड़.भाड़ वाले क्षेत्रों में भी पिंक टॉयेलट का निर्माण करने की योजना बना रहा है। दक्षिणी निगम पीवीआर नेस्ट के सहयोग से इन पिंक टॉयलेट को चला रहा है। यह टॉयलेट मुख्य बाजारों जैसे कि सेन्ट्रल मार्किट लाजपत नगर,अमर कॉलोनी लाजपत नगर, अमर कॉलोनी लाजपत नगर, अरबिंदो मार्किट, शाहपुर जट, आरके पुरम, प्रिया कॉम्पलेक्स, वसंत विहार, पीवीआर अनुपम साकेतए पीवीआर विकासपुरी कॉम्पलेक्स आदि में स्थित है। यह शौचालय सभी नवीनतम व आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। इन पिंक टॉयलेट में आधुनिक सुविधाएं जैसे सैनिटरी नैपकिन वैंडिग मशीन, नैपकीन इंसीनरेटर मशीन,सोप-डिस्पेन्सर, हेंड-ड्रायर उचित वेन्टीलेशन, पानी और बिजली की सुविधाए दिव्यांगो और बच्चों के लिए विशेष कम उंचाई वाली टॉयलेट सीट, डस्टबीन आदि उपलब्ध है। पिंक टॉयलेट महिलाओं को सुरक्षितए सुलभ जन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाए गए है और इनमें अलग से फीडिंग और चेंजिग रूम भी उपलब्ध कराया गया है। निगम ने इन महिला शौचालयों में सुरक्षाप्रबंध, बिजली और पानी की आपूर्ति के प्रबंध किए हैं। इन पिंक टॉयलेट का रखरखाव विशेष कर महिला सफाई सैनिकों द्वारा किया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जाता है कि हर समय सफाई व्यवस्था बनी रहे। ये शौचालय सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक खुले रहते है और नि:शुल्क सुविधाएं उपलब्ध है। निगम स्टॉफ द्वारा लगातार इनका निरीक्षण किया जाता है। दक्षिणी निगम ने 11 अक्टूबर 2017 को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पीवीआर विकासपुरी में पहला पिंक टॉयलेट का उद्घाटन किया गया।