नई दिल्ली- प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश के हजारों किसानों के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर अपने अधिकारों के लिए बुधवार से अनिश्चितकालिन धरने पर बैठे है। पिछले 36 घण्टों से बैठे किसान अपनी पहचान जानने के लिए केजरीवाल से लगातार सवाल कर रहे हैं, लेकिन अपनी चुनावी पर्यटन एवं भ्रष्टाचार करने में लिप्त केजरीवाल के कानों में जु तक नहीं रेंग रही। गुरूवार को भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे भाजपा किसान मोर्चा सहित दिल्ली के हजारों किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान और केजरीवाल दोनों ही विपरीत शब्द हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी किसानों के लिए कोई भी विकास कार्य नहीं किया। शीला दीक्षित हो या फिर अरविंद केजरीवाल, इन्हें यह भी नहीं पता है कि दिल्ली के अंदर कौन-कौन से गांव हैं। दोनों किसान एवं गांव का दर्द जानते तक नहीं है।