Author: Vivekanand Bayjodia

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने नई दिल्ली को भारत की एक स्मार्ट और स्वच्छ राजधानी बनाने के लिए नागरिकों और कर्मचारियों के लिए प्रस्ताव रखें। हनुमान मंदिर में हनुमान वाटिका का पुनर्विकास और रखरखावकनॉट प्लेस कॉरिडोर, प्रमुख बाजारों और व्यापार केंद्र क्षेत्रों की मशीनीकृत सफाई, नवयुग स्कूलों की प्रतिष्ठा को फिर से हासिल करना,स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए अलग इंजीनियरिंग सेल का गठन, मौजूदा शिक्षकों का नई शिक्षा नीति के अनुरूप कौशल विकास,खेल गतिविधियों के विकास पर नई पहल और विचारों के लिए समिति का गठनए सुब्रह्मण्यम भारती और बाबा खडक़ सिंह के स्मारकों का सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और उनका उन्नायनिकरण, कोरोना से मृत कर्मचारी के परिवारों के लिए 15 लाख के मामले को तीव्र गति दिलाना, वाल्मीकि बस्ती को अति आधुनिक सुविधाओं के साथ उन्नत कराना, पालिका बाजार और मोहन सिंह पैलेस परियोजना को प्राथमिकता, कर्मचारी संघों मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की शिकायतों का जल्द निवारण जैसे मुद्दे आने वाले महीनों के लिए मुख्य एजेंडा है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने पालिका परिषद् के अन्य सदस्य कुलजीत सिंह चहल और गिरीश सचदेवा के साथ बुधवार को कार्यकर्मों की घोषणा की। उपाध्याय प्रस्तावों के बारे में विस्तार से बात करते हुए कहा है कि हनुमान वाटिका का पुनर्विकास और रखरखाव एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस जगह को नई दिल्ली का प्रमुख धार्मिक स्थान बनाने के लिए इसका धार्मिक गरिमा के अनुरूप सौन्दर्यकरण और विकास कराना एक प्रमुख मुद्दा है। कनॉट प्लेस और अन्य प्रमुख बाजारों में प्रदूषण को कम करने के लिए हवा में धूल और गंदगी के बिना सफाई व्यवस्था के लिए मशीनीकृत स्वीपिंग आज के समय की आवश्यकता है और साथ ही नई दिल्ली क्षेत्र के इस प्रमुख व्यापार केंद्र में आने वाले लोगो की सुविधा के लिए यह एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव है।

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने नवंबर 2021 के दौरान माल लदान बेहतर कर 2.10 मिलियन टन लदान  किया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि 1.98 मिलियन टन की…

नई दिल्ली को स्पार्ट और स्वच्छ राजधानी बनाने के लिए रखे गए प्रस्ताव

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने नई दिल्ली को भारत की एक स्मार्ट और स्वच्छ राजधानी बनाने के लिए नागरिकों और कर्मचारियों के लिए प्रस्ताव रखें।…

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने भूख हड़ताल पर बैठे समाज सेवी का अनशन तोड़वाया

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि नई आबकारी नीति के खिलाफ  दिल्ली के अलग-अलग जगह पर विरोध प्रदर्शन जारी है और हम इस प्रदर्शन को…

एनडीएमसी उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए निर्देश

 नई दिल्ली क्षेत्र की मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के मुद्दों को हल करने के उद्देश्य से नई दिल्ली नगर परिषद ने पूर्वी किदवई नगर में साउथ मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन, किदवई नगर…

डीजल के दाम कम करने को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर डीजल के दाम कम करने के लिए केजरीवाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। मोर्चा अध्यक्षा योगिता सिंह ने…

श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए महापौर, राजा इकबाल सिंह ने कहा कि लाला रामचरण अग्रवाल स्वाधीनता के समय अग्रणी नेताओं में थे और वे महान देश भक्तों की श्रेणी में आते…

उत्तरी निगम ने लाला राम चरण अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

महान स्वतंत्रता सेनानी, दिल्ली के प्रथम उप महापौर राम चरण अग्रवाल को उनके जन्मदिवस के अवसर पर एक सादे समारोह में उत्तरी दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह, सांसद शक्ति…

एसडीएमसी ने मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए कसी कमर

नई दिल्ली। महापौर मुकेश सुर्यान ने कहा कि दक्षिणी निगम मच्छरजनित बीमारियों जैसे ड़ेगू,मलेरिया,चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर कार्रवाई कर रहा है। दक्षिणी निगम का जन-स्वास्थ्य विभाग…

प्रदूषण: सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल सरकार को लगाई फटकार

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि इतिहास में पहली बार किसी राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने साफ  तौर पर नाकाम बताया है। देश के उच्चतम…

आजादी के अमृत महोत्सव में महापरिनिर्वाण दिवस का होगा आयोजन

आजादी का अमृत महोत्सव की भव्य श्रंखला का विस्तार करते हुए भारत सरकार द्वारा डॉ. बीम राव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बाबा साहब अमर…