नई दिल्ली- न्यूज18 इंडिया ने अपना खास डिबेट शो ‘न्यूज18 इंडिया गूंज’ लांच कर दिया है। लोकप्रिय न्यूज एंकर रुबिका लियाकत इस कार्यक्रम को प्रस्तुत कर रही हैं। यह शो 21 फरवरी को शुरू हुआ है। यह सप्ताह में रोजाना शाम 5 बजे से 6 बजे तक प्रसारित होगा एक तेज तर्रार राजनीतिक समाचार डिबेट शो है। जो हर शाम लाखों समाचार दर्शकों के घरों में गूंजने लगा है। आगामी आम चुनावों की पृष्ठभूमि में लांच किया गया यह शो राजनीतिक स्पेक्ट्रम के जाने पहचाने प्रमुख चेहरों की भागीदारी के साथ बड़ी राजनीतिक खबरों को कवर कर रहा है। यह शो एक ऐसे फार्मेट में विभिन्न मुद्दों की जानकारी देता है, पड़ताल करता है, विश्लेषण करता है और उन मुद्दों पर बहस करता है, वैसा फार्मेट भारत में न्यूज टेलीविजन पर पहले कभी नहीं देखा गया।प्रत्येक एपिसोड चुनी गई खबरों पर असरदार विजुअल्स और ग्राफिक्स के साथ संक्षिप्त ब्योरे के साथ शुरू होता है। इसके बाद एक सिगमेंट है। इसमें खबर के बारे में शोध पर आधारित अनकहे तथ्यों का खुलासा किया जाता है। इससे उस विषय पर दर्शकों की समझ को समृद्ध करने में मदद मिलती है। इसके बाद वाद-विवाद या डिबेट का सिगमेंट है। यह केंद्रीय स्तर पर संचालित होता है। इसमें पैनल की ओर से संक्षिप्त प्रारंभिक टिप्पणियां होती हैं और प्रत्येक भागीदार के लिए स्क्रीन पर उलटी गिनती चल रही होती है। शो में एक इंटरैक्टिव तत्व जोड़ने से, टीवी और डिजिटल दोनों के दर्शकों को ऑडियंस पोल में वोट करने और टिप्पणी करने का मौका मिलता है। परिणाम शो के अंत में घोषित किए जाते हैं। इससे बहस के मुद्दे पर जनता की सोच पता लगती है। संतुलित और सार्थक चर्चा सुनिश्चित करने के लिए, पैनल में एक प्रमुख पत्रकार/विश्लेषक को शो के रेफरी के रूप में रखा जाता है जो व्यावहारिक जानकारी प्रदान करता है और संवाद में गहराई लाता है। शो का समापन इस पोल के परिणामों और संबंधित विषय पर रुबिका लियाकत के अपने विचार के साथ होता है। इससे दर्शकों को चर्चा किए गए विषय की एक समाहित करती जानकारी दी जाती है।इस शो के बारे में न्यूज18 इंडिया और हिंदी डिजिटल की संपादक, ज्योति कमल ने बताया, “आम चुनावों से पहले, यह शो दर्शकों को प्रमुख चुनावी मुद्दों और महत्वपूर्ण खबरों के बारे में विविधतापूर्ण नजरिए से व्यापक समझ प्रदान करने की दिशा में हमारा एक प्रयास है। यह शो दर्शकों के लिए इस तरह से बनाया गया है कि वे सटीक जानकारी के आधार पर अपनी राय बना सकें। दर्शकों को इतनी अच्छी तरह से सूचनाएं दी जाएंगी कि वे सटीक और मूल्यवान अंतर्दृष्टि के साथ अपने निष्कर्ष निकाल सकें। यह डिबेट शो दूसरे किसी भी शो से अलग है। मैं यह देखने के लिए काफी उत्सुक हूं कि दर्शक इसे किस तरह अपनाते हैं।21 फरवरी से ‘न्यूज18 इंडिया गूंज’ सप्ताह के दिनों में शाम 5 बजे से 6 बजे तक न्यूज18 इंडिया पर प्रसारित होने लगा है। यह चैनल के यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होता है।