हिसार – आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड जो आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड की सहायक कंपनी और भारत की प्रमुख हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में से एक है, ने हिसार में नई शाखा खोलकर हरियाणा में अपनी मौजूदगी और मजबूत की है। यह विस्तार कंपनी की देशभर में अपने शाखा नेटवर्क को बढ़ाने की बड़ी योजना का हिस्सा है। इस नई शाखा के साथ अब हरियाणा में एबीएचएफएल की कुल शाखाओं की संख्या 10 हो गई है। हिसार क्षेत्र में कृषि और व्यापार की मजबूत मौजूदगी के साथ-साथ छोटे कारोबारों के विस्तार से लोगों में अपने घर का सपना साकार करने की इच्छा तेजी से बढ़ रही है। खासकर स्वरोजगार करने वाले और असंगठित क्षेत्र से जुड़े परिवारों के बीच भरोसेमंद आवास ऋण की मांग लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए एबीएचएफएल की नई शाखा स्थानीय लोगों के लिए घर खरीदने या बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करना और आसान बनाएगी। कंपनी का उद्देश्य हिसार और आसपास के क्षेत्रों में ऐसे ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाना है, जिन्हें अब तक औपचारिक आवास वित्त सेवाओं का पर्याप्त लाभ नहीं मिल पाया है, और उनकी जरूरतों के अनुसार उपयुक्त वित्तीय समाधान उपलब्ध कराना है। कंपनी के विस्तार के बारे में, आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के एमडी और सीईओ श्री पंकज गाडगिल ने कहा, “हरियाणा हमारे लिए एक महत्वपूर्ण विकास बाजार है। मजबूत मांग और बढ़ती आकांक्षाओं को देखते हुए हम अपनी क्षेत्रीय उपस्थिति को बढ़ा रहे हैं, ताकि ग्राहकों के साथ और गहरा जुड़ाव बनाया जा सके। अपने बढ़ते शाखा नेटवर्क और मजबूत डिजिटल क्षमताओं को साथ मिलाकर हमारा लक्ष्य है कि घर खरीदने की पूरी यात्रा ग्राहकों के लिए आसान, तेज और परेशानी-मुक्त बन जाए। एबीएचएफएल विभिन्न ग्राहक वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवास वित्त से जुड़े कई समाधान उपलब्ध कराता है। इनमें किफायती होम लोन, प्रीमियम होम लोन, कंस्ट्रक्श्न फाइनेंस और संपत्ति के बदले ऋण जैसी सुविधाएं शामिल हैं। कंपनी की सेवाएं वेतनभोगी कर्मचारियों, स्वरोजगार पेशेवरों, छोटे व्यवसायियों तथा उभरते आय वर्ग के ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। मजबूत डिजिटल व्यवस्था के सहयोग से एबीएचएफएल ऋण आवेदन की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाता है, जिससे ग्राहकों को तेज मंजूरी और बेहतर सेवा अनुभव मिलता है।
