उत्तरी दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों की यूनियन के साथ बैठक के बाद कर्मचारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया है। बैठक के दौरान स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगी राम जैन व नेता सदन,छैल बिहारी गोस्वामी उपस्थित थे। महापौर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की यूनियन और निगम के अधिकारियों के साथ एक सकारात्मक बैठक हुई। उन्होंने कहा कि हमने निगम कर्मचारियों की अधिकतम मांगो पर कार्रवाई करने की मांग मान ली हैं, जिसके बाद कर्मचारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की यूनियन की मुख्य मांग महंगाई भत्ते के संबंध में थी, जिसके लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने सर्कुलर जारी कर दिया है व अन्य मांगों पर कार्रवाई की जा रही है।
स्थायी समिति अध्यक्षए श्री जोगी राम जैन ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम कर्मचारियों से संबंधित सभी मुद्दों से अवगत है और उन्हें जल्द से जल्द हल करने के प्रयास किये जा रहे है।