नई दिल्ली – राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भारतीय इतिहास में शायद पहली बार जनवरी के महीने में दीपोत्सव इतने बड़े स्तर पर मनाया गया जहां हर कोई अयोध्या में हुए राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में अपनी भागीदारी करना चाहता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को सदी का सबसे बड़ा तोहफा दिया जिसे सभी देशवासियों ने बड़े हर्षोलास से साथ स्वीकार भी किया। इसी कड़ी में गुरुग्राम के आईरो विक्ट्री वैली में सोसाइटी निवासियों ने अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सोसाइटी में दीपावली का आयोजन कर प्रभु श्री राम का अयोध्या में स्वागत किया। इस मौके पर विक्ट्री वैली निवासियों ने भगवान राम के आगमन को रंगारंग कार्यक्रम के रूप में मनाया। राम दरबार, दीप दीपावली, पुष्पों की होली, हवन पूजन, भगवा ध्वज पूजन, भंडारे इत्यादि से प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा का स्वागत किया। बच्चों से बने राम दरबार का सभी निवासियों ने पूजन किया। सोसाइटी में मुख्य रूप से अजीत डालमिआ, अशोक वर्मा, ललित चांदगोठिअ, शिव शंकर सिंघल, प्रवीण बजाज, नीरज प्रियदर्शी, सतीश गिरोत्रा, श्वेता जसवाल, सत्यनारायण डालमिआ, श्रीजेश, आशीष ठकराल की देख रेख में कार्य सम्पादित हुआ। इप्शिता रॉय, मीनाक्षी, लक्ष्मी भल्ला, मुक्ता ठकराल, मालविका डामलिया, प्रतिभा जैन, पुष्पा चंदगोठिया, गुहन सेठ और वीना खुराना ने मनोहक रंगोलियां बनाकर श्री राम का स्वागत किया। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजा किया गया। बच्चों के लिए अनेक खेलों की व्यवस्था भी की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से लिपि भट्टाचार्य, रश्मि ग्रोवर , एपी शर्मा मठवान और कई बच्चों ने शिरकत की। इस मौके पर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजन का एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।