नोएडा- रे, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो मेक रूम फॉर मोर लाईफ के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने ऐप का आधिकारिक लॉन्च किया। यह दिल्ली एनसीआर की 2,500 से ज्यादा गतिविधियों को एक ही प्लैटफॉर्म पर लाता है। इसकी पेशकशों में ऐक्टिविटीज़, स्पोर्ट्स, फिटनेस और वैलनेस, लर्निंग, बच्चों के प्लेज़ोन और मनोरंजन के अनुभव शामिल हैं, जो लोगों और परिवारों को उनकी पसंद के हिसाब से ऐक्सप्लोर करने के लिए कई विकल्प देते हैं। रे इस प्रक्रिया को दुरुस्त करता है, जिससे यूज़र्स एक ही ऐप से गतिविधियों का जायज़ा ले सकते हैं, जगहों की तुलना कर सकते हैं, कीमत और टाइमिंग देख सकते हैं, उपलब्ध स्लॉट देख सकते हैं और बुकिंग पूरी कर सकते हैं। फिलहाल दिल्ली एनसीआर पर फोकस करते हुए, रे ने 1,500 से ज्यादा पार्टनरों का एक नेटवर्क बनाया है, जिसमें नृत्य व संगीत कक्षाएं, तैराकी और पिकलबॉल से लेकर क्रिएटिव वर्कशॉप, फिटनेस और वैलनेस सेंटर, ट्रैम्पोलिन पार्क, गेमिंग ज़ोन, बच्चों के प्लेज़ोन और पारिवारिक मनोरंजन के स्थल शामिल हैं। लॉन्च के इस मौके पर रे के संस्थापक सार्थक गुप्ता ने कहा, हम रे को एक सरल फलसफे पर निर्मित कर रहे हैं कि जो पल हम संग बिताते हैं, वे ऐसी यादें बन जाते हैं जिन्हें हम ज़िंदगी भर सहेज कर रखते हैं। चाहे कोई बच्चा कोई नया स्पोर्ट खोज रहा हो, कोई परिवार साथ में कोई ऐक्टिविटी आज़मा रहा हो या कुछ दोस्त किसी गेम के जरिए फिर से जुड़ रहे हों, ये अनुभव कुछ ऐसा रच देते हैं जो हमेशा हमारे साथ रहता है। तान्या का हमारे साथ शेयरहोल्डर और ब्रांड एंबेसडर के तौर पर जुड़ना इन पलों को ज्यादा पहुंचनीय, अर्थपूर्ण और रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बनाने में साझा विश्वास लेकर आया है। लॉन्च के मौके पर, उद्यमी और डिजिटल पर्सनैलिटी तान्या मित्तल, रे में स्टेकहोल्डर और ब्रांड एंबेसडर के तौर पर शामिल हुईं। उनका साथ प्लैटफॉर्म की ब्रांड स्टोरीटेलिंग, कंज्यूमर एंगेजमेंट और व्यक्तियों एवं परिवारों को ज्यादा रियल-वर्ल्ड अनुभव ऐक्सप्लोर करने के लिए प्रोत्साहन के प्रयासों को सहयोग करेगा।

Leave a Reply