नई दिल्ली- केंद्रीय हिंदी संस्थान, कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया में 25 अक्टूबर को आयोजित साहित्य महोत्सव ‘प्रेरणा उत्सव 4.0’ में उद्यमी रवि कपूर की पुस्तक SUCCESS BY CHANCE OR CHOICE का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रेरणा दर्पण साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच और साहित्य 24 प्रकाशन की ओर से किया गया।पुस्तक के लेखक रवि कपूर ने सफलता में मेहनत, तैयारी और सही फैसलों की भूमिका पर विचार साझा करते हुए कहा कि अवसर सभी को मिलते हैं, लेकिन उनका लाभ वही उठा पाता है जो पहले से तैयार रहता है। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक विशेष रूप से युवाओं को अपने लक्ष्य तय करने और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।रवि कपूर ने अपने व्यावसायिक सफर का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने 1998 में काम शुरू किया था। बाजार में भारतीय रत्नों के ब्रांड की कमी को देखते हुए उन्होंने जेमविक्स की शुरुआत की। इस ब्रांड के तहत प्रमाणित प्राकृतिक रत्न उपलब्ध कराए जाते हैं।समारोह में मुख्य अतिथि अशोक कुमार सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष अलका सिन्हा, विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. मीता सिन्हा, मुख्य वक्ता ऋषि कुमार शर्मा और स्वागत अध्यक्ष डॉ. सी. एम. भगत सहित साहित्य एवं संस्कृति जगत से जुड़े कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक तिवारी ने किया।पुस्तक का प्रकाशन साहित्य 24 प्रकाशन ने किया है। यह अमेजन और किंडल पर उपलब्ध है।
