नई दिल्ली- केंद्र सरकार द्वारा तीनों नगर निगमों के एकीकराण के फैसले से उत्साहित निगम के दर्जनों यूनियन के पदाधिकारियों,कर्मचारियों एवं शिक्षकों सहित निगम के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता का स्वागत किया है। इस दौरान पदाधिकारियों ने आदेश गुप्ता का फूल की माला एवं पगड़ी पहनाकर ढोल-मंजीरों के साथ स्वागत किया। गुप्ता ने कहा कि निगम कर्मचारियों के अंदर एक खुशी की लहर हैं और निगम कर्मचारी जो खुद निगम को अपना परिवार मानते हैं उनका मानना है कि एकीकरण होने से अब निगम एक बार फिर से मजबूत होगा और पहले से भी बेहतर ढंग से काम करेगा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा एवं दिनेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष राजन तिवारी एवं विरेन्द्र सचदेवा, महापौर मुकेश सूर्यान, श्याम सुंदर अग्रवाल एवं सरदार राजा इकबाल सिंह, प्रदेश मंत्री सुनीता कांगड़ा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष भूूपेन्द्र गोठवाल,राष्ट्रीय वाल्मीकि शक्ति संघ, निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, मुनिसिपल एम्प्लाइज युनियन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।