नई दिल्ली- दक्षिणी निगम के महापौर मुकेश सुर्यान को सिक्स सिग्मा एक्सीलेंस अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया और उन्हें बेस्ट मेयर ऑफ दि ईयर का खिताब दिया गया। सिविक सेन्टर में आयोजित कार्यक्रम में सिक्स सिग्मा स्टार हेल्थकेयर संस्था के अधिकारियों द्वारा महापौर मुकेश सुर्यान को यह अवार्ड दिया गया। महापौर मुकेश सुर्यान को कोरोना काल में उल्लेखनीय कार्य करने और सीमित संसाधनों व वित्तीय चुनौतियों के बावजूद निगम द्वारा किए गए विभिन्न विकास कार्यो में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। महापौर मुकेश सुर्यान ने सिक्स सिग्मा स्टार हेल्थकेयर संस्था को इस सम्मान देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि कोरोना काल में इस संस्था के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में विभिन्न कार्य किए और जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान की। पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा यमुना विहार में पार्क का नामकरण सम्राट मीहिरभोज के नाम पर किया गया