दिल्ली भाजपा में युवा मोर्चा के सोशल मीडिया सह संयोजक बने राहुल सरोहा

नई दिल्ली- भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता राहुल सरोहा को युवा मोर्चा दिल्ली प्रदेश का मीडिया सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। मंगलवार को दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी मिलने के बाद राहुल सरोहा ने पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा से उनके निवास पर मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

 

वहीं, भाजपा सांसद ने उन्हें पार्टी के लिए बेहतर कार्य करने का आशीर्वाद दिया। उधर, नई जिम्मेदारी मिलने के बाद राहुल सरोहा ने पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, संगठन मंत्री सिद्धार्थन और युवा मोर्चा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वासू रूखर सहित पार्टी के समस्त शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उधर, पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अनेक राजनीतिक साथियों व शुभचिंतकों ने राहुल सरोहा को बधाई दी।