नई दिल्ली – भारत की पहली ओमनीचैनल पैटकेयर कंपनी ज़िगली ने नई दिल्ली के रोहिणी में अपने नए इंटीग्रेटेड पैट केयर सेंटर के साथ अपनी पहली डॉग डे बोर्डिंग सर्विस शुरू करने की घोषणा की है। यह देश में ज़िगली का 47वां सेंटर है, जो इस बात की पुष्टि करता है कि ब्रांड भारत में पैट पैरेंट्स की बढ़ती कम्युनिटी के लिए उच्च गुणवत्ता के पैट प्रोडक्ट्स, विशेषज्ञ सेवाओं और भरोसेमंद वैटेरीनेरी केयर को सुलभ बनाने पर लगातार ध्यान दे रहा है। रोहिणी सेंटर में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई डॉग डे बोर्डिंग सर्विस उन पैट पेरेंट्स के लिए डे केयर का सुविधाजनक समाधान लेकर आई है, जिन्हें कुछ घंटों या दिन भर के लिए अपने डॉग को छोड़कर बाहर जाना पड़ता है, और इस दौरान उन्हें डॉग की देखभाल के लिए सुुरक्षित स्थान की ज़रूरत होती है। यहां मौजूद हाइजीन स्पेस में प्रशिक्षित केयरटेकर- पैट की अच्छी देखभाल करेंगे, साथ ही उन्हें निगरानी में खेल-कूद की सुविधा और ताज़ा आहार भी उपलब्ध कराया जाएगा। एच-3, प्लॉट नंबर 21, ब्लॉक ए, सेक्टर-18, रोहिणी, नई दिल्ली – 110089 में स्थित यह सेंटर ज़िगली पैट केयर की रीटेल, वैटेरीनरी, ग्रूमिंग और वैलनेस सर्विसेज़ के साथ एक ही छत के नीचे यह नई सर्विस भी लेकर आया है। लॉन्च के बारे में बात करते हुए, ज़िगली पैट केयर के सीईओ श्री सौरभ जैन ने कहा, “ज़िगली पैट केयर का हर नया सेंटर पैट पैरेंट्स की यात्रा का अभिन्न हिस्सा बन जाता है। रोहिणी के नए सेंटर में पहली डॉग डे बोर्डिंग सर्विस की शुरूआत के साथ हमने पैट केयर को ज़्यादा आसान बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है, इससे आज के पैट पैरेंट्स को अपने डॉग्स के लिए सुरक्षित, भरोसेमंद डे केयर सुविधाएं मिलेंगी। रोहिणी में पैट लवर्स की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है, ऐसे में हमारे रीटेल और डे बोर्डिंग अनुभव को उनके नज़दीक लाते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। आप चाहे अपना पहला पप्पी घर लाए हैं या सालों से पैट के पैरेंट हैं, हम आपके लिए ऐसा स्थान बनाना चाहते हैं, जहां आपके अपने पैट के लिए भरोसेमंद प्रोडक्ट, नए समाधान, और सही मार्गदर्शन- सभी कुछ एक ही छत के नीचे मिल सके। ज़िगली पैट केयर के पायलट डॉग डे बोर्डिंग को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यहां पैट पैरेंट्स को अपने पैट की डेकेयर के लिए सुरक्षित और अनुकूल समाधान मिलते हैं, उन्हें प्रशिक्षित केयरटेकर, हाइजीन स्पेस और ताज़े मील की सभी सुविधाएं दी जाती हैं। यह सर्विस 4 घण्टे से लेकर 8 घण्टे तक के लिए उपलब्ध है, इसके बाद 4 घण्टे का एक्सटेंशन भी मिल सकता है। कीमत की बात करें तो छोटे डॉग के लिए 4 घण्टे तक के रु 499, 8 घण्टे के लिए रु 699 का शुल्क लगता है, वहीं मीडियम साइज़ के डॉग के लिए क्रमशः रु 599 और रु 849 देने होते हैं। हर बुकिंग में ऐप्लॉड वैट फूड शामिल होता है और रु 99 से रु 349 पर इसे फ्रैश फूड में अपग्रेड करने का विकल्प भी होता है, जो पैट के साइज़ और उसके स्टे की अवधि पर निर्भर करता है।ज़िगली का नया पैट केयर सेंटर पैट्स के लिए खास तौर पर चुने गए फ़ूड, ट्रीट, खिलौने, एक्सेसरीज़, ग्रूमिंग का सामान, वैलनैस प्रोडक्ट्स और वैटेरीनेरी सर्विसेज़ की संपूर्ण रेंज एक ही जगह पर उपलब्ध कराता है। इन सर्विसेेज़ में पैट्स की बेहतर देखभाल के लिए कंसल्टेशन, वैक्सीनेशन, सर्जरी, डायग्नॉस्टिक्स और एडवांस्ड एक्स-रे जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा, ज़िगली पैट के केयर के प्राइवेट लेबल- ऐपलॉड (पैट ट्रीट), फरप्रो (पैट ग्रूमिंग) और ज़िगली लाईफस्टाइल (एक्सेसरीज़) भी उपलब्ध होंगे। इस सेंटर में जाने-माने भरोसेमंद पैट फूड ब्राण्ड्स के साथ-साथ ऐपलॉड की ओर से नया लॉन्च किया गया डॉग ड्राय फ़ूड भी उपलब्ध होगा। इस लॉन्च के साथ ब्रांड ने अपनी ओमनीचैनल मौजूदगी को और सशक्त बना लिया है और फ़िज़िकल रीटेल नेटवर्क को डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म से जोड़कर ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है।ज़िगली पैट केयर देश भर में विस्तार जारी रखे हुए है, ब्रांड का ध्यान ऐसे नेबरहुड-फर्स्ट डेस्टिनेशन बनाने पर है जो ज़िम्मेदार पैट पैरेंटिंग को बढ़ावा देते हैं और साथ ही देश भर के परिवारों के लिए प्रीमियम पैट केयर प्रोडक्ट्स और सर्विसेज़ को सुलभ बनाते हैं।
