नई दिल्ली- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में मंगलवार को आम बजट 2022-23 पेश किया। इस बजट में दिल्ली पुलिस को 10 हजार करोड़ रुपए मिले हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल बजट में 1700 करोड़ रुपए अधिक दिए गए हैं। पिछले साल दिल्ली पुलिस को कुल 8644.12 करोड़ रुपए मिले थे। इसमें ज्यादातर रुपए कार्यालय भवन, पुलिस क्वाटर सहित यातायात सिग्नल और उससे जुड़े उपकरणों पर खर्च किए गए। मिली जानकारी के अनुसार, 10355.29 करोड़ मिले हैं। इस बार 1701.03 करोड़ पिछली साल की अपेक्षा अधिक है। ये पैसे दिल्ली पुलिस को और मजबूत करने के लिए खर्च किए जाएंगे।