नई दिल्ली- दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी है। नोडविन गेमिंग ने दिल्ली कॉमिक कॉन की वापसी का ऐलान किया है और यह आयोजन 5-6 दिसंबर को NSIC एग्जिबिशन ग्राउंड्स में होगा। 2011 में दिल्ली से एक छोटे से जुनूनी फैन्स के समूह के साथ शुरू हुआ यह सफर अब देशभर में फैले फैनडम मूवमेंट में बदल चुका है। दिल्ली एडिशन में अब करीब 52,000 लोग शामिल होते हैं। पिछले सीजन के शानदार एडिशन के बाद कॉमिक कॉन इस दिसंबर एक बार फिर फैन्स को राजधानी में जुटाने के लिए तैयार है।इन सालों में कॉमिक कॉन इंडिया भी अपने फैन्स के साथ लगातार बदला है। यहां कॉमिक्स, एनीमे, मंगा, गेमिंग, कॉसप्ले, क्रिएटर्स, म्यूजिक, कॉमेडी और एंटरटेनमेंट से जुड़े लोग एक साथ आते हैं। यह सिर्फ एक इवेंट नहीं रह गया है, बल्कि फैन्स के लिए अपनी पसंद की चीजों को सेलिब्रेट करने, कुछ नया जानने और अपने जैसे लोगों से जुड़ने की जगह बन चुका है।कॉमिक कॉन इंडिया की सीईओ शेफाली जॉनसन ने कहा, “दिल्ली और कॉमिक कॉन कई मायनों में एक साथ बड़े हुए हैं। जो लोग हमारे शुरुआती एडिशन में जो स्टूडेंट्स आते थे, वे अब अपने बच्चों के साथ वापस आ रहे हैं। वहीं, युवा फैन्स एनीमे, गेमिंग, मंगा और कॉसप्ले की एक पूरी नई दुनिया से जुड़ रहे हैं। दिल्ली की सबसे खास बात यह है कि यहां के फैन्स बिना किसी झिझक के खुद को एक्सप्रेस करते हैं। यह शानदार कॉसप्ले में दिखता है, उन फैन ग्रुप्स में दिखता है, जो महीनों पहले से अपने आउटफिट की तैयारी शुरू कर देते हैं और उस एक्साइटमेंट में भी दिखता है, जो गेट खुलने से काफी पहले ही शुरू हो जाती है। यह अब सर्दियों की उन परंपराओं में शामिल हो गया है, जिसका फैन्स हर साल इंतजार करते हैं। 15 साल बाद भी अलग-अलग पीढ़ियों के बीच इस एक्साइटमेंट को जारी देखना बेहद खास है और हम एक बार फिर दिल्ली के साथ इसे अनुभव करने का इंतजार नहीं कर सकते।फैन्स न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्टसेलिंग और आइजनर अवॉर्ड जीतने वाली कॉमिक्स के लेखकों के साथ-साथ भारतीय और इंटरनेशनल क्रिएटर्स, आर्टिस्ट्स और स्टोरीटेलर्स से मिलने का भी इंतजार कर सकते हैं।नोडविन गेमिंग के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर अक्षत राठी ने कहा,कॉमिक कॉन इंडिया के सफर में दिल्ली की बहुत खास जगह है, क्योंकि 2011 में यहीं पहली बार इस फेस्टिवल का आयोजन हुआ था। देश की राजधानी होने के नाते दिल्ली हमेशा से पूरे भारत से आने वाले लोगों और अलग-अलग संस्कृतियों का मिलन रही है और यही विविधता यहां के फैनडम को इतना दिलचस्प बनाती है। यह शहर के थिएटर और आर्ट कम्युनिटीज से लेकर कॉलेज कैंपस, बुकस्टोर्स, गेमिंग कैफे और कनॉट प्लेस व हौज खास की गलियों तक हर जगह दिखाई देता है। कॉमिक कॉन इन सभी दुनियाओं को एक ही छत के नीचे लाता है। इसके साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से आकर दिल्ली को अपना घर बना चुके फैन्स भी यहां शामिल होते हैं। यही साथ आना दिल्ली एडिशन को खास बनाता है और हम इस सर्दी एक बार फिर राजधानी को कॉमिक कॉन के लिए बड़ी संख्या में आते देखने के लिए उत्साहित हैं।भारत में पहला कॉमिक कॉन दिल्ली में ही आयोजित हुआ था। इसी के साथ देश के सबसे बड़े पॉप-कल्चर प्लेटफॉर्म्स में से एक की नींव पड़ी। इसके बाद कॉमिक कॉन इंडिया ने पुणे, गुवाहाटी, कोच्चि और कई दूसरे शहरों तक विस्तार किया। इससे फैन्स, क्रिएटर्स और कम्युनिटीज एक-दूसरे से जुड़ रहे हैं और भारत में फैनडम कल्चर के बढ़ने में भी योगदान मिल रहा है।आज इमर्सिव इंस्टॉलेशंस, इंटरैक्टिव एक्सपीरियंस, वीआर और गेमिंग जोन्स, प्रोडक्ट शोकेस और कम्युनिटी की ओर से होने वाली एक्टिविटीज कॉमिक कॉन के अनुभव का अहम हिस्सा हैं। इनके जरिए फैन्स को अपनी पसंद की दुनिया और किरदारों से जुड़ने के और भी मौके मिलते हैं। सुपरहीरोज और कॉमिक-बुक लीजेंड्स से लेकर एनीमे कैरेक्टर्स और गेमिंग आइकॉन्स तक, कॉसप्लेयर्स एक बार फिर यहां आकर्षण का केंद्र होंगे। वे भारत की सबसे बड़ी कॉसप्ले प्रतियोगिता में अपने पसंदीदा किरदारों को जीवंत करेंगे और हजारों ऐसे फैन्स के साथ इसका जश्न मनाएंगे, जिनकी पसंद भी उनके जैसी है।
