नई दिल्ली- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने न्यू रोहतक रोड करोल बाग क्षेत्र में उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा बनाई गई प्रेरणादायक दीवार पेंटिंग का अनावरण किया। इस अवसर पर स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगी राम जैन, नेता सदन छैल बिहारी गोस्वामी, करोलबाग अवार्ड समिति के अध्यक्ष तेज राम फॉर, पार्षद रमेश कुमार,सुनीता, उपायुक्त शशांका आला व अन्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर आदेश कुमार गुप्ता ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ये वॉल पेंटिंग इस बात का प्रतीक है कि निगम द्वारा जगह-जगह सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन वॉल पेंटिंग के माध्यम से उत्तरी दिल्ली नगर निगम नागरिकों को क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक कर रही है। स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर को बेहतर रैंक दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से ये विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं।