पटना- जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस का अशोक स्तंभ को हटाकर इंडिया गेट को अपना प्रतीक चिह्न बनाने का कदम महान मौर्य शासक का अपमान करने की एक और साजिश है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अहम राजनीतिक सहायक कुशवाहा मगध के महान शासक के कथित अपमान पर आक्रामक रुख अपनाने को लेकर चर्चा में हैं। मगध के महान शासक अशोक को पिछड़े वर्गों का आदर्श माना जाता है क्योंकि मौर्य वंश के संस्थापक उनके दादा चंद्रगुप्त का जन्म गरीब चरवाहे परिवार में हुआ था। जद(यू) के संसदीय बोर्ड के प्रमुख ने अपने ट्विटर हैंडल पर दिल्ली पुलिस के इस फैसले की एक खबर साझा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करती है। केंद्रीय मंत्री ने मोदी और शाह को टैग करते हुए ट्वीट किया, सम्राट अशोक महान के इतिहास को मिटाने की एक और साजिश