पूर्वी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति अध्यक्ष बीर सिंह पंवार शाहदरा झील का निरीक्षण किया। इस मौके पर शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष प्रवेश शर्मा,पार्षद अजय शर्मा मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को शाहदरा झील का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। पंवार ने कहा कि शाहदरा झील का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, निगम की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। झील से संबंधित सभी कार्यों की समीक्षा भी समय-समय पर की जा रही है। झील के निर्माण से स्थानीय निवासियों को लाभ होगा और जल संरक्षण के मिशन को भी प्राप्त करने की दिशा में कदम बढाए जा सकेंगे। पंवार ने कहा शाहदरा झील पूर्वी दिल्ली का पर्यटन हॉटस्पॉट साबित होगा। यहां जल शोधन संयंत्र जैसी प्रणाली भी बनाई जा रही है। झील पूर्वी दिल्ली के लोगों के लिए मनोरंजन का अच्छा केंद्र साबित होगा। यहां बोटिंग, ओपन थियेटर और अन्य मनोरंजन के साधन विकसित होंगे।