Skip to content
  • Sat. Apr 11th, 2026
News
Perfect news
  • होम
  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनैतिक
  • मासिक पत्रिका
  • संपर्क करें
Breaking

2 नए संदिग्ध मरीज मिले, अस्पताल में 30 भर्ती

ByVivekanand Bayjodia

Dec 12, 2021
2 नए संदिग्ध मरीज मिले, अस्पताल में 30 भर्ती
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बढ़ रहे ओमीक्रॉन के संदिग्ध मरीजों के बीच गुरुवार को पहली बार 4 कोरोना नेगेटिव ओमीक्रॉन संदिग्ध मरीजों को लोकनायक अस्पताल से छुट्टी दी गई। इन सभी मरीजों के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा था और पिछले कुछ दिनों से यह पूरी तरह फिट मिले। साथ ही इन सभी मरीजों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी नेगेटिव पाई गई है। वहीं, गुरुवार को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से 2 और कोरोना पॉजिटिव ओमीक्रॉन संदिग्ध मरीजों को लोकनायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को 4 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। इन सभी मरीजों को ओमीक्रॉन के संदिग्ध मरीज के तौर पर भर्ती किया गया था। इनकी रिपोर्ट शुरू से कोरोना नेगेटिव थी और यह सभी ठीक पाए गए। उन्होंने कहा कि गुरुवार को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से 2 और कोरोना पॉजिटिव ओमीक्रॉन संदिग्ध मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में फिलहाल 30 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। वहीं, अन्य डॉक्टरों ने बताया कि अभी तक आए मामलों को देखते हुए कहा जा सकता कि ओमीक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं, लेकिन इससे मौत का आंकड़ा नहीं बढ़ सकता। मगर लोगों को सख्ती के साथ कोविड नियमों का पालन करना होगा। अभी तक जिन लोगों ने कोरोना की वैक्सीन नहीं लगाई है उन्हें तुरंत वैक्सीन लगवानी चाहिए। वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले लोगों को यह ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा सकता।

्रनिगम में आने के बाद सभी घोटालों की जांच कराएगी आप : पांडेय
-दोषियों को पहुंचाया जाएगा जेल की सलाखों के पीछे
नई दिल्ली। भाजपा शासित एमसीडी संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के 132 प्लॉट्स को औने-पौने दामों में बेचने की तैयारी में है। इन 132 प्लॉट्स में से 94 प्लॉट्स अस्पताल, शौचालय, पार्क, फूड जोन्स, नाइट शेल्टर आदि जैसे सामुदायिक सुविधाओं के लिए आवंटित थे। यह कहना है आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडेय का। गुरुवार को पांडेय ने कहा कि जमीन के जिस टुकड़े से इनके राजस्व की आमदनी हो सकती थी उसको यह लोग बेचने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एमसीडी के आगामी चुनाव में सूपड़ा साफ होने के डर से भाजपा सबकुछ बेचकर अपनी तिजोरी भरने में लगी है। मेरी भाजपा से गुजारिश है कि जाते-जाते ईमानदारी का एक छोटा सा काम कर दीजिए। बस इतना बता दीजिए कि किसकी जेब में कितना पैसा गया है। पांडेय ने कहा कि आम आदमी पार्टी निगम में आने के बाद भाजपा के सभी घोटालों की जांच कराकर सभी दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाएगी। इस दौरान नॉर्थ एमसीडी के एलओपी विकास गोयल ने दिलीप पांडेय की बात से सहमति जताई और कहा कि भाजपा ने स्कूल और अस्पताल की जमीने तक नहीं छोड़ी। सब कुछ प्राइवेट माफिया को बेचकर सिर्फ और सिर्फ कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि आज हम भाजपा शासित एमसीडी द्वारा जनता की जेब पर एक और अत्याचार को आपके सामने रखेंगे। नॉर्थ एमसीडी में भारतीय जनता पार्टी शासित एमसीडी ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में कुल 132 प्लॉट्स को औने-पौने दामों पर बेचने की तैयारी कर रखी है। औने-पौने दाम का मतलब सर्कल रेट पर बेचने जा रहे हैं। आप सभी जानते हैं कि पूरी दिल्ली में आपको सर्कल रेट पर ज़मीन नहीं मिलने वाली है।

दिल्ली में दो दिवसीय लोक अदालत का आयोजन
नई दिल्ली। बिजली चोरी मामलों के निपटारे के लिए लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। बीआरपीएल उपभोक्ताओं के लिए 11 दिसंबर को और बीवाईपीएल उपभोक्ताओं के लिए 11 व 12 दिसंबर को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। बीआरपीएल उपभोक्ताओं के लिए ऑनलाइन और बीवाईपीएल उपभोक्ताओं के लिए हाइब्रिड लोक अदालत का आयोजन होगा। बिजली की सीधी चोरी हो या मीटर से छेड़छाड़ कर जाने वाली चोरी लोक अदालत में दोनों तरह के मामलों का निपटारा किया जाएगा। ऐसे मामले जो किसी अदालत फोरम में लंबित हैं, उनका भी निपटारा यहां होगा और उन मामलों का भी,जिन्हें अब तक किसी अदालत में दाखिल नहीं किया गया है। दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सहयोग से इस लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस अदालत में उपभोक्ताओं के साथ-साथ माननीय जज भी वर्चुअल तरीके से जुड़ेंगे और मामलों की सुनवाई करेंगे।

फोटो सिटी में तंदूर के नाम से है
लकड़ी,कोयले की जगह अब एलपीजी से दहकेंगे तंदूर
– प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए निगम ने उठाया कदम की कार्रवाई
नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए कोयले व लकड़ी से चलने वाले तंदूर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में गुरूवार को दक्षिणी नगर निगम ने तंदूरो पर कार्रवाई करते हुए २०८ तंदूरों को ध्वस्त किया और १५२ तंदूरों को एलपीजी में परिवर्तित करवाया। दक्षिणी निगम के नेता सदन इंद्रजीत सहरावत ने बताया कि लकड़ी एवं कोयले से चलने वाले पारंपरिक तंदूरों के विरुद्ध पिछले दो माह में दक्षिणी निगम द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए अपने सभी चारों जोन में तंदूरों को ध्वस्त किया। इसके अलावा निगम ने सभी जोनों में तंदूरो को एलपीजी में परिवर्तित करवाया। सहरावत ने जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई के बारे में बताया कि वायु प्रदूषण के लिए कई कारक जिम्मेदार हैं जिनमें से रेस्टोरेंट, बैंक्वेेट हॉल एवं ढाबों इत्यादि में लकड़ी एवं कोयले से चलने वाले पारंपरिक तंदूर भी जिम्मेदार हैं। इसके लिए रेस्टोरेंट, बैंक्वेेट हॉल एवं ढाबों के संचालकों को इस के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया है और उन्हें इन तंदूरो को एलपीजी में परिवर्तित कराने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि दक्षिणी निगम वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए भरसक प्रयास कर रहा है और निगम इस तरह की कार्रवाई को आगे भी जारी रखेगा।
बॉक्स
कार्रवाई के दायरे में
– 208 तंदूरों को ध्वस्त किया
– मध्य क्षेत्र में 68
– दक्षिणी क्षेत्र में 80
– पश्चिमी क्षेत्र में 40
– नजफगढ़ क्षेत्र में 20
– 152 तंदूरो को एलपीजी में परिवर्तित
– मध्य क्षेत्र में 55
– दक्षिणी क्षेत्र में 19
– पश्चिमी क्षेत्र में 55
– नजफगढ़ क्षेत्र में 23

अब निगम स्कूल की वेबसाइट पर होगी छात्रों,कर्मचारियों का ब्यौरा
– पूर्वी निगम ने अपने सभी स्कूलों के लिए अलग-अलग वेबसाइट बनाई
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने मैनेजमेंट इंफोर्मेशन सिस्टम (एमआईएस) लैब के तहत सभी निगम स्कूलों की अलग-अलग वेबसाइट तैयार की गई है। निगम स्कूल की वेबसाइट पर ऑनलाइन टीचिंग, छात्रों व कर्मचारियों का ब्यौरा और स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित सभी जानकारियां मौजूद हैं। कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से इन स्कूलों की वेबसाइट पर विजिट कर सकता है और संबंधित जानकारी हासिल कर सकता है। स्कूल से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी वेबसाइट पर अपडेट की जा रही है। एमआईएस लैब के तहत पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा भी प्रदान की जा रही है। इसके लिए स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों को आईडी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही ऑनलाइन क्लास की रिकार्डिंग भी हो रही है ताकि बच्चें उन कक्षाओं को भविष्य में भी दोबारा देख सकें। साथ ही, ऑनलाइन कक्षाओं के लिए अतिरिक्त फीचर्स भी जोड़े गए हैं। ऑनलाइन कक्षाओं की अवधि की निगरानी व जुडऩे वाले छात्रों का आंकड़ा भी जमा किया जा रहा है। एमआईएस टीम द्वारा ऑनलाइन शिक्षण के लिए लिंक तैयार करना,आंकड़े जमा करना और अन्य रिपोर्ट जरूरी फॉर्मेट में तैयार की जा रही है। इसके अलावा डायरेक्ट बेनेटफिट ट्रांसफर, डीबीटी,ऑनलाइन टीचिंग रिपोर्ट,किताबों की मांग,मूल्यांकन रिपोर्ट आदि भी तैयार की जा रही है। साथ ही एमआईएस लैब निगम शिक्षकों को डिजिटलीकरण के लिए भी दक्ष करने का कार्य कर रहा है।

31 दिसंबर तक संपत्ति कर जमा करने पर मिलेगी 15 प्रतिशत छूट
नई दिल्ली। संपत्ति मालिकों को राहत देने के लिए दक्षिणी निगम वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए समय पर एक मुश्त संपत्ति कर भुगतान करने पर 15 प्रतिशत की छूट देगी। जो करदाता 31 दिसंबर 2021 तक अपना संपत्ति  कर जमा कराएगें उन्हें यह छूट मिलेगी। यह योजना सभी तरह की  संपत्तियों पर लागू होगी। यह जानकारी दक्षिणी दिल्ली के महापौर मुकेश सुर्यान ने दी। उन्होंनें बताया कि संपत्ति कर विभाग ने सभी जोनल कार्यालयों को निर्देश दिए है कि करदाताओं की सुविधा के लिए उचित व्यवस्था की जाए ताकि वह आसानी से ऑनलाइन माध्यम से संपत्ति कर जमा कर सके। उन्होंनें नागरिकों से अपील किया है कि इस योजना का लाभ उठाएं और समय पर अपना संपत्ति कर जमा कराएं। इस निर्णय से करदाताओं को भारी राहत मिलेगी और करदाताओं की संख्या में वृद्धि होगी। हमें उम्मीद है कि संपत्तिधारक समय पर कर जमा करके, जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएंगे।

पश्चिमी,पूर्वी और दक्षिण भारत के अलिखित महाकाव्यों पर हुई चर्चा
– साहित्य अकादेमी: अलिखित भाषाओं में मौखिक महाकाव्य विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
नई दिल्ली। साहित्य अकादेमी द्वारा अलिखित भाषाओं में मौखिक महाकाव्य विषय पर आयोजित द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का गुरूवार को समापन हो गया। पहला सत्र पश्चिमी और पूर्वी भारत के महाकाव्य विषय पर केंद्रित था,जिसकी अध्यक्षता पांडुरंग आर.फालदेसाई ने की। उपेंद्र अणु ने अपने आलेख में दक्षिण राजस्थान के बांगड़ क्षेत्र में प्रचलित अलिखित महाकाव्य गलालेंग के बारे में विस्तार से बताया। नीला शाह ने गुजरात के विभिन्न आदिवासी इलाकों में प्रचलित जीवंत रामायणों के बारे में अपना आलेख प्रस्तुत किया। महेंद्र कुमार मिश्र ने जातीय पहचान के रूप में मौखिक महाकाव्य विषय पर अपना शोधपूर्ण आलेख प्रस्तुत किया। सत्र के अध्यक्ष पांडुरंग आर. फालदेसाई ने गोवा क्षेत्र में प्रचलित लोकसाहित्य में रामायण और महाभारत की उपस्थिति का सारगर्भित विवरण प्रस्तुत किया। संगोष्ठी का अंतिम सत्र दक्षिण भारत के अलिखित महाकाव्यों पर था। सत्र की अध्यक्षता के. मुथुलक्ष्मी ने की। सर्वप्रथम वीरेश वाडिगर ने कन्नड लोक महाकाव्यों में स्त्री पहचान के मुद्दे पर अपनी बात रखी तो डी. ज्ञानसुंदरम ने तमिल भाषा के विभिन्न महाकाव्यों के बारे में विषद आलेख प्रस्तुत किया। एस. नागमल्लेश्वर राव ने तेलुगु की मौखिक काव्य परंपरा के बारे में अपने तथ्य रखे। सत्र की अध्यक्षता के. मुथुलक्ष्मी ने मलयाळम भाषा में मौखिक महाकाव्यों की परंपरा पर विस्तृत प्रकाश डाला। अंत में अकादेमी के उपसचिव एन. सुरेशबाबु ने सबके प्रति अपना आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

ReplyForward

Post navigation

रेलवे दिल्ली मंडल ने रेल मार्ग के किनारे सफाई अभियान चलाया
स्थायी समिति अध्यक्ष ने आप के आरोपो का किया खंडन

By Vivekanand Bayjodia

Related Post

Breaking

युवा भारत की डेटिंग में संगीत की भूमिका बढ़ रही है

Feb 9, 2026 Vivekanand Bayjodia
Breaking

उपराष्ट्रपति 6-7 जुलाई, 2025 को केरल का दौरा करेंगे

Jul 4, 2025 Vivekanand Bayjodia
Breaking

गोरखपुर ल्यूमिनस ग्रुप के परिवार मिलन समारोह में शामिल हुईं पूर्वांचल की विशिष्ट विभूतियाँ

Apr 3, 2025 Vivekanand Bayjodia
http://perfectnews.in/wp-content/uploads/2022/04/Radio-jocky.mp4

www.nraismc.com/podcast/reserve

 

Archives
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • December 2021
  • November 2021
  • January 2020
  • December 2019
  • November 2019
  • October 2019
  • December 2018
  • November 2018
  • October 2018
Recent Posts
  • विकास एम सचदेवा होंगे बिटडेल्टा इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी April 11, 2026
  • स्वदेशी SMT चिप निर्माण के साथ ‘आत्मनिर्भर भारत’ को मिलेगी नई गति April 11, 2026
  • सैमसंग ने भारत में टॉप माउंट फ्रीज़र रेफ्रिजरेटर्स तक बढ़ाया अपना बीस्पोक एआई लाइन-अप April 10, 2026
  • धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल में अत्याधुनिक पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट का उद्घाटन April 10, 2026
  • Ai+ स्मार्टफोन ने Nova सीरीज़ लॉन्च की April 10, 2026
  • परिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा April 9, 2026
  • ऐरिया मॉल में सजा बैसाखी दा मेला का पाँचवाँ जश्न April 9, 2026
  • राष्ट्रपति मुर्मू को भेंट की गई ‘वृक्ष वेदाम 2.0’ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश April 9, 2026
  • सीटी 2.0 ने गहन सांस्कृतिक अनुभव के माध्यम से मेघालय को वैश्विक पाक मानचित्र पर स्थापित किया April 7, 2026
  • सेवा और आध्यात्मिकता का संगम बाल कल्याण के लिए ऐतिहासिक पहल April 7, 2026
  • वैश्विक तनाव, महंगाई और भारत की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल April 7, 2026
  • विकास के अगले चरण के लिए पेश की यूनिटरी कूलिंग उत्पादों की नई रेंज April 7, 2026
  • ऑटिज़्म के विषय में जागरूकता बढ़ाने और समावेशी देखभाल की April 6, 2026
  • फेडएक्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने लॉन्च किया नया डिजिटल कैंपेन April 6, 2026
  • जगद्गुरु स्वामी सतिशाचार्य जी महाराज का राष्ट्रव्यापी अभियान April 4, 2026
  • ऑटोटेक एशिया 2026 में 250 से ज़्यादा इंटरनेशनल एग्ज़िबिटर अपने इनोवेशन दिखाएंगे March 27, 2026
  • एशियन फुटवियर ने शुरू की ‘एशियन फ़्लैश’ 60 मिनट में डिलीवरी सेवा March 27, 2026
  • एचडीएफसी बैंक और स्माइल फाउंडेशन करेंगे उत्तर भारत में 8 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स तैनात March 27, 2026
  • मेघालय में सीटी का आगमन March 26, 2026
  • वित्त वर्ष 2026–27 के लिए CSR में ₹200 करोड़ के योगदान की घोषणा की March 26, 2026
  • सैमसंग के 2026 बीस्पोक एआई विंडफ्री एयर कंडीशनर्स: बदलते मौसम के लिए खास तौर पर तैयार March 25, 2026
  • ख्याल दिल्ली में लेकर आ रहा है ख्याल रन March 25, 2026
  • पुलिस कर्मियों के लिए हाइड्रेशन ड्राइव का किया आयोजन March 24, 2026
  • भारत ने स्ट्रोक से लड़ने के लिए शुरू की राष्ट्रीय योजना March 24, 2026
  • हैदराबाद हाउस में भव्य राजकीय भोज का आयोजन March 24, 2026
  • मोती नगर में नए वर्कशॉप स्टोर के साथ दिल्ली में अपनी मौजूदगी बढ़ाई March 23, 2026
  • विश्व जल दिवस पर मानव श्रृंखला 4.0 से जागरूकता का संकल्प” March 23, 2026
  • भारत और ताइवान आर्थिक विकास के अगले चरण को देगा गति March 23, 2026
  • यामाहा म्यूजिक इंडिया ने ए.आर. रहमान को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया March 23, 2026
  • टीवाईसीआईए फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘इंडिया प्रिजन वॉइसेज़ 2026 March 23, 2026
  • भारत के एआई इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए लॉन्च किए ‘मेकइनइंडिया’ एआई सर्वर्स March 23, 2026
  • डॉ. सोनल मानसिंह की पुस्तक ए ज़िग्ज़ैग माइंड लोकार्पित March 23, 2026
  • सुरक्षित, सटीक और तेज रिकवरी का आधुनिक इलाज रोबोटिक सर्जरी March 21, 2026
  • ज़ायडस ने अस्थमा और सीओपीडी मरीजों के लिए एयरोलाइफ मिनी लॉन्च किया March 21, 2026
  • Garment Technology Expo 2026 के 39वें संस्करण का भव्य उद्घाटन March 20, 2026
  • सैमसंग ने भारत में ‘स्मार्टथिंग्स फैमिली केयर’ के साथ स्मार्ट लिविंग को और बेहतर बनाया March 19, 2026
  • इस ईद पर, द बॉडी शॉप के साथ अपनों को दीजिए ड्यूबेरी की खुशियों का तोहफा March 19, 2026
  • इंजीनियरिंग आधारित परफॉर्मेंस ब्रांड KELME ने भारत में किया प्रवेश, March 19, 2026
  • एआई प्लस स्मार्टफोन बना दो बड़ी आईपीएल टीमों का ऑफिशियल स्मार्टफोन पार्टनर March 19, 2026
  • सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स लगातार 12वें साल बना ग्लोबल साउंडबार सेल्स में नंबर 1 March 18, 2026

You missed

Business

विकास एम सचदेवा होंगे बिटडेल्टा इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी

Apr 11, 2026 Vivekanand Bayjodia
News

स्वदेशी SMT चिप निर्माण के साथ ‘आत्मनिर्भर भारत’ को मिलेगी नई गति

Apr 11, 2026 Vivekanand Bayjodia
Business

सैमसंग ने भारत में टॉप माउंट फ्रीज़र रेफ्रिजरेटर्स तक बढ़ाया अपना बीस्पोक एआई लाइन-अप

Apr 10, 2026 Vivekanand Bayjodia
Health

धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल में अत्याधुनिक पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट का उद्घाटन

Apr 10, 2026 Vivekanand Bayjodia
News

Proudly powered by WordPress | Theme: News Talk by Themeansar.

  • होम
  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनैतिक
  • मासिक पत्रिका
  • संपर्क करें