नई दिल्ली- वोग आईवियर ने मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन को अपना नया महिला ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त करने की घोषणा की है। इस भूमिका में वह शाहिद कपूर के साथ शामिल हुई हैं, जो लंबे समय से ब्रांड का चेहरा रहे हैं। नई पीढ़ी की व्यक्तिगत पहचान और आत्मविश्वास को केंद्र में रखते हुए, ब्रांड ने अपना नया कैंपेन Vogue Eyewear Journeys लॉन्च किया है। यह अभियान न केवल फैशनेबल है, बल्कि आज के युवाओं की सोच से भी मेल खाता है। नेशनल अवॉर्ड विनर और पैन-इंडिया स्टार कृति सेनन, वोग आईवियर के लिए एक आधुनिक सोच लेकर आई हैं। अपने खास ‘पर्सनल स्टाइल’ और युवाओं के साथ गहरे जुड़ाव के लिए पहचानी जाने वाली कृति, अपनी सहजता से ब्रांड की चंचल और कॉन्फिडेंट इमेज को जीवंत करती हैं।यह कैंपेन इस विचार पर आधारित है कि फैशन स्थिर नहीं, बल्कि यह खुद को पहचानने (आत्म-खोज) की एक निरंतर विकसित होती यात्रा है। इसी सोच को एक आकर्षक ‘विजुअल स्टोरीटेलिंग’ के माध्यम से दिखाया गया है, जहाँ मुख्य किरदार समय के अलग-अलग पड़ावों पर खुद के विभिन्न पहलुओं से रूबरू होते हैं। इसे एक प्रभावशाली वॉयसओवर When you meet you, you find you के जरिए काव्यात्मक ढंग से उभारा गया है।कैंपेन में इन समानांतर व्यक्तित्वों के बीच सहज बदलाव को ‘खिड़कियों’ के माध्यम से दिखाया गया है, जो व्यक्ति के नजरिए और दृष्टिकोण का भी प्रतीक हैं। यह शैली के माध्यम से ‘आत्म-खोज’ और ‘आत्म-अभिव्यक्ति’ की निरंतर और बेहद व्यक्तिगत प्रकृति को खूबसूरती से दर्शाता है। इस अवसर पर कृति सेनन ने कहा, वोग आईवियर ट्रेंड में रहने वाला, वर्सेटाइल और मेरे व्यक्तिगत स्टाइल का प्रतिबिंब है। मैं उनके नए कैंपेन का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूँ, जो निरंतर बदलाव और खुद के व्यक्तित्व के नए पहलुओं को खोजने की भावना को दर्शाता है। यह कैंपेन आत्म-खोज की इस यात्रा को खूबसूरती से प्रस्तुत करता है।शाहिद कपूर ने साझा किया,वोग आईवियर के साथ मेरी यात्रा हमेशा सहज और निरंतर विकसित होने वाली रही है। यह कैंपेन उसी भावना को दर्शाता है। कृति का ब्रांड से जुड़ना इसमें एक नई ऊर्जा लेकर आया है। उनका अपना एक मजबूत और अलग नजरिया है, जो इस कैंपेन को खूबसूरती से पूरा करता है।कैंपेन का हर फ्रेम आईवियर को एक अनिवार्य फैशन एक्सेसरी के रूप में प्रस्तुत करता है, जो व्यक्तित्व के बदलते रूपों के साथ सहजता से मेल खाता है और रोजमर्रा के फैशन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है।इस कैंपेन को ‘नेटवर्क एडवरटाइजिंग’ ने तैयार किया है। इसका निर्देशन एमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेटेड सूरज वनवारी ने किया है, जबकि प्रसिद्ध फोटोग्राफर प्रसाद नाइक ने इसे अपने कैमरों में कैद किया है। इस कैंपेन को डिजिटल, सोशल मीडिया, प्रिंट और आउट ऑफ-होम प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ लॉन्च किया गया है। वोग आईवियर का नया कलेक्शन सभी प्रमुख स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। इसकी कीमतें ₹3,000 से ₹10,000 के बीच रखी गई हैं, ताकि यह व्यापक स्तर पर ग्राहकों के लिए सुलभ हो सके।

Leave a Reply