नई दिल्ली- सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए भारत के प्रमुख संस्थान ‘राऊज़ आई.ए.एस. स्टडी सर्कल’ ने यू.पी.एस.सी. 2023 परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 15 प्राप्त करने वाले कुणाल रस्तोगी को सम्मानित करने के लिए एक सम्मान समारोह की मेजबानी की।राऊज़ आई.ए.एस. स्टडी सर्कल परिसर में आयोजित इस सम्मान समारोह में श्री बी.एल. वोहरा, सेवानिवृत्त आई.पी.एस. अधिकारी, की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होने कुणाल के पिता श्री पुनीत रस्तोगी को सम्मानित किया। शाखा प्रमुख श्री डी. पी. सिंह. ने कुणाल रस्तोगी को सम्मानित किया। श्री पुनीत रस्तोगी, जो स्वयं एक प्रतिष्ठित आई.पी.एस. अधिकारी और श्री वोहरा के पूर्व सहयोगी रहे हैं, अपने बेटे को मिले इस सम्मान से बेहद अभिभूत थे।कुणाल ने इस सम्मान समारोह के दौरान संबोधन में अपनी उपलब्धि के लिए अपने माता-पिता एवं शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने इस बारे में अपने विचार साझा किए कि कैसे एक नए अभ्यर्थी को जल्दी शुरुआत करनी चाहिए और अच्छी तरह से एक संरचित अध्ययन योजना बनानी चाहिए। उन्होंने राऊज़ आई.ए.एस. के ‘डेली न्यूज़ सिम्प्लिफाइड’ वीडियो और ‘कम्पास’ पत्रिकाओं का विशेष उल्लेख करते हुए बताया कि समसामयिक घटनाक्रम (करंट अफेयर्स) जैसे बड़े तथा महत्वपूर्ण विषयों को कवर करने में इन्होनें एक अहम भूमिका निभाई। राऊज़ आई.ए.एस. स्टडी सर्कल के सी.ई.ओ. श्री अभिषेक गुप्ता ने कुणाल रस्तोगी और उनके परिवार को हार्दिक बधाई दी।उन्होंने कहा, यू.पी.एस.सी. सिविल सेवा परीक्षा 2023 में अखिल भारतीय रैंक 15 प्राप्त करने में कुणाल की उल्लेखनीय उपलब्धि उनके परिश्रम, समर्पण एवं असाधारण बुद्धि का प्रमाण है। हमें उनकी इस यात्रा का एक हिस्सा होने पर बेहद गर्व है और हमें विश्वास है कि वह ऐसा करना जारी रखेंगे, साथ ही वे अपने भविष्य के प्रयासों में भी उज्ज्वलतापूर्वक चमकेंगें।श्री बी.एल. वोहरा ने सम्मान समारोह के दौरान अपने संबोधन में कुणाल रस्तोगी और उनके पिता श्री पुनीत रस्तोगी, दोनों की अनुकरणीय उपलब्धियों की प्रशंसा की। उन्होंने टिप्पणी की,आज कुणाल की सफलता देखना एक बहुत ही गर्व का क्षण है। उनका समर्पण और दृढ़ता वास्तव में सराहनीय है। मैं श्री पुनीत रस्तोगी को भी हार्दिक बधाई देता हूं, जिनके मार्गदर्शन और समर्थन ने निस्संदेह कुणाल की इस सफलता को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।सम्मान समारोह ने कुणाल रस्तोगी की इस उल्लेखनीय सफलता का उत्सव मनाने और उनके परिवार, गुरुजनों तथा पूरे राऊज़ आई.ए.एस. स्टडी सर्कल समुदाय के अटूट समर्थन को मान्यता प्रदान करने हेतु एक मंच के रूप में कार्य किया।