नई दिल्ली – भारत के तेजी से बढ़ते क्विक होम सर्विस प्लेटफोर्म स्नेब्बिट ने 56 मिलियन डॉलर के सीरीज़ D निवेश प्राप्ति की घोषणा की है। यह निवेश सस्क्वेहाना वेंचर कैपिटल, मिराए एसेट वेंचर इन्वेस्टमेंट्स के यूनिकॉर्न ग्रोथ फंड और बर्टेल्समैन इंडिया इन्वेस्टमेंट्स ने मिलकर किया है। मौजूदा निवेशकों नेक्सस वेन्चर पार्टनर्स और लाइटस्पीड ने भी इसमें भाग लिया, साथ ही नए निवेशक एफ जे लेब्स भी शामिल हुए। सीरीज़ C के केवल छह ही महीने बाद हुए इस निवेश के साथ, स्नेब्बिट द्वारा जुटाई गई कुल पूंजी अब 112 मिलियन डॉलर की हो गई है। यह निवेश स्नेब्बिट की यात्रा में एक ऐसे महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाता है जहां कंपनी केटेगरी क्रिएशन से केटेगरी डोमिनन्स की तरफ बढ़ रही है। यह निवेश कंपनी के संतुलित विस्तार के साथ-साथ युनिट इकोनोमिक्स को बढाने तथा अपनी संचालन क्षमता को अधिक मजबूती देने पर केंद्रित है।कंपनी वर्तमान में 5 शहरों और 140 माइक्रो मार्केट्स में हर दिन 40,000 से अधिक सेवाएं प्रदान कर रही है। कंपनी ने मार्च 2026 में ही अपने 15,000 से अधिक सर्विस एक्सपर्ट्स के नेटवर्क के माध्यम से ही 10 लाख मंथली जोब्स का आंकड़ा पार कर दिया है जिसमें माइक्रो मार्केट्स का हिस्सा बड़ा है।जैसे-जैसे यह केटेगरी 1 करोड़ मंथली एक्टिव यूज़र्स (MAU)के स्तर को पार कर रही है, स्नेब्बिट सीमित शहरों में कार्य करते हुए भी प्रतिदिन 40,000 सेवाओं के साथ अपनी मजबूत पकड़ प्रदर्शित कर रहा है। यह बेहतर उपयोग, बार-बार मांग और कुशल संचालन को दर्शाता है। जहां डाउनलोड्स भौगोलिक विस्तार को दर्शाते हैं, वहीं प्रतिदिन सेवाओं का आंकडा मार्केटप्लेस की मजबूती का सटिक मानक है जिसमें स्नेब्बिट कम शहरों में सेवारत होने के बावजूद अग्रणी है। यह मजबूत डिमान्ड डेन्सिटी तथा कोस्ट इफेक्टिव युनिट इकोनोमिक्स का द्योतक है।अपने विस्तार के साथ, कंपनी इस बढ़त को बनाए रखने के साथ उसे ज्यादा आगे बढ़ाने की मजबूत स्थिति में है, जहां प्रत्येक माइक्रो मार्केट और प्रत्येक यूज़र के स्तर पर केटेगरी औसत की तुलना में 2 से 3 गुना अधिक जोब्स पूरे किए जा रहे हैं। स्नेब्बिट के फाउन्डर तथा सीईओ आयुष अग्रवाल ने कहा,“हम इस निवेश को एक उपलब्धि के रूप में नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी के रूप में देखते हैं। हम भारतीय उपभोक्ता के व्यवहार में होने वाले सबसे बड़े बदलावों में से एक के लिए काम कर रहे हैं जहां पहली बार रोज़मर्रा की होम सर्विसेस को एक संगठित प्लेटफोर्म पर लाया जा रहा है। इसके साथ ही हम हजारों महिलाओं के लिए बड़े स्तर पर आर्थिक अवसर भी बना रहे हैं। प्रतिदिन दस लाख जोब्स तक पहुंचने की हमारी यात्रा नेनोमार्केट लेवल पर सटीक क्रियान्वयन और वर्ल्ड क्लास डिमान्ड सप्लाय की समझ पर आधारित है, जिसे एक सक्षम और कुशल टीम पूरी गहराई तथा समर्पण के साथ आगे बढ़ाने वाली है। यह पूंजी हमें भारत का सबसे बड़ा होम सर्विस प्लेटफोर्म बनाने में मदद करेगी, जो आगे चलकर एक बड़े ग्राहक मार्केटप्लेस का आधार बन सकता है। स्नेब्बिट का मुख्य विचारबिंदु यह है कि स्थानीय स्तर पर मजबूत आधार और विश्वास बनाने से बेहतर ग्राहक अनुभव और लागत में दक्षता हासिल की जा सकती है। यह मॉडल बेहतर परिणामों के लिए ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों में फैलने के बजाय डिमान्ड-सप्लाय पर जोर देकर माइक्रो मार्केट्स में गहराई से स्थापित करने पर ध्यान देता है। इस गहराई के कारण युनिट इकोनोमिक्स अधिक दक्षता से कार्य करता है। अधिक संख्या में आने वाले जोब्स से सर्विस प्रोफेशनल्स का बेहतर उपयोग, त्वरित सेवा, कम लागत और ग्राहकों की पुनरावृत्ति बढ़ती है। इससे ग्राहक को बेहतर सेवा मिलने से विश्वास तथा आवृत्ति में बढोत्तरी होती है।पिछले एक वर्ष में कंपनी ने ग्राहको की बढती हुई मांग के कारण प्रतिदिन जोब्स की संख्या 400 से बढ़ाकर 40,000 तक की है जो 100 गुना की वृद्धि है। नए माइक्रो मार्केट पहले की तुलना में 3 गुना तेजी से बढ़ रहे हैं जो इसकी स्वीकार्यता बढने तथा लोगों की आदत में शामिल होने का संकेत है। केटेगरी का विस्तार इस मोमेन्ट्म को गति दे रहा है। घरेलू रसोइया सेवा श्रेणी में, बेंगलुरु के एक क्षेत्र में शुरू किए गए प्रयोग ने 3 महीनों में 4,000 से अधिक ग्राहकों और 150 से अधिक दैनिक सेवाओं तक पहुंच बनाई। यह दर्शाता है कि दूसरे प्रकार के कामों में भी मांग बड़ी है। प्रमुख माइक्रो मार्केट्स में प्रतिदिन1500 से अधिक जोब्स पूरे हो रहे हैं जिससे कंपनी को होने वाले खर्च में भी 50 प्रतिशत की कमी आई है।स्नेब्बिट के 15,000 से अधिक ट्रेईन्ड एक्सपर्ट्स जो पूरी तरह महिलाएं हैं इस मॉडल का मुख्य आधार हैं। जिस काम के मूल में विश्वास तथा घरों में बार-बार प्रवेश हो, उस काम में कार्यदल की गुणवत्ता, भरोसा तथा सुरक्षा महत्वपूर्ण है। कंपनी ने स्नेब्बिट कवच के माध्यम से वर्कर सेफ्टी को अपने संचालन में शामिल किया है, जिसमें प्लेटफोर्म के द्वारा संचालित सुरक्षा व्यवस्था जैसै रीयल टाईम ट्रेकिंग, आपात सहायता और जवाबदेही जैसी सुविधाएं शामिल हैं जिससे वे आत्मविश्वास के साथ काम कर सकें।सुरक्षा की व्यवस्था दीर्घकालीन सफलता ही नहीं परंतु सेवा की गुणवत्ता, कर्मचारियों की स्थिरता के साथ ग्राहकों के विश्वास के लिए भी जरूरी है। सुरक्षा के अलावा यह मंच महिलाओं के लिए रोजगार, आर्थिक समावेशन, प्रशिक्षण और डिजिटल साक्षरता के अवसर भी प्रदान कर रहा है, जो इस केटेगरी में देश का सबसे प्रभावक महिला केन्द्रित जोब इकोसिस्टम बन रहा है। भारत का घरेलू सेवा बाजार 60 अरब डॉलर से अधिक का है, लेकिन अभी भी काफी बिखरा हुआ और असंगठित है। इसमें संगठित डिजिटल प्लेटफोर्म्स की हिस्सेदारी 5% से भी कम है। 2030 तक यह बाजार 100 अरब डॉलर के करीब पहुंचने की उम्मीद है। बढ़ती आय, अच्छी सुविधा के लिए भुगतान की तैयारी और विश्वसनीय सेवाओं की मांग इस वृद्धि को आगे बढ़ा रही है। त्वरित घरेलू सेवाएं शहरी भारत में ग्राहकों के बदलते व्यवहार के साथ, इस क्षेत्र का सबसे तेजी से बढ़ने वाला हिस्सा बन रही हैं। वर्ष 2024 में देश में पहलीबार ओन डिमान्ड हाईपरलोकल सेवा को शुरू करने वाला स्नेब्बिट इस बदलाव को पकड़ने की दिशा में इस तरह काम कर रहा है कि वह घरों तथा उनकी रोजमर्रा की जरूरतों के बीच की सीधी कड़ी बन जाए।सस्क्वेहाना वीसी के निवेश सलाहकार भवानीप्रताप राणा ने कहा,घरेलू सेवाओं का क्षेत्र भारत के सबसे बड़े उपभोक्ता क्षेत्रों में से एक है, लेकिन अभी भी इसमें संगठित पहुंच बहुत कम है और इसे व्यवस्थित रूप से विकसित करना काफी चुनौतीपूर्ण है। स्नेब्बिट की जो बात हमें सबसे अलग लगी, वह है टीम की क्षमता मजबूत ग्राहक मांग को अनुशासित और सुनियोजित तरीके से हर बाजार में लागू करना। संचालन की मजबूती और विस्तार के साथ लागत दक्षता को बेहतर बनाने पर उनका ध्यान हमें इस अवसर को लेकर भरोसा देता है। हम आयुष और उनकी टीम के साथ साझेदारी को लेकर उत्साहित हैं, क्योंकि वे भारत में मांग के अनुसार उपलब्ध घरेलू सेवाओं के लिए एक भरोसेमंद मंच तैयार कर रहे हैं। मिराए एसेट वेंचर इन्वेस्टमेंट्स, इंडिया के सीईओ पुनीत कुमार ने कहा, स्नेब्बिट एक ऐसा अवसर प्रस्तुत करता है जो एक पीढ़ी में एक ही बार मिलता है एक ऐसा उपभोक्ता मंच, जो भारतीय घरों की रोजमर्रा की सबसे बड़ी और लगातार बनी रहने वाली समस्याओं में से एक को हल कर रहा है। ग्राहकों का गहरा जुड़ाव, तेजी से विस्तार और उपयोग की उच्च आवृत्ति ये सभी इस स्तर पर उपभोक्ता तकनीक में हमने पहले कभी नहीं देखे। हमारा मानना है कि बाजार के दोनों पक्षों के लिए वास्तविक मूल्य पैदा करते हुए, स्नेब्बिट एक मजबूत और लंबे समय तक टिकने वाला व्यवसाय बना रहा है। हम आयुष और उनकी टीम के साथ साझेदारी को लेकर उत्साहित हैं, क्योंकि वे लाखों उपयोगकर्ताओं के लिए सुविधा की परिभाषा को नए सिरे से तय कर रहे हैं।बर्टेल्समैन इंडिया इन्वेस्टमेंट्स के पार्टनर रोहित सूद ने कहा, “छह महीने पहले जब हमने सीरीज़ C निवेश को लीड किया था, तब से स्नेब्बिट ने उल्लेखनीय गति और अनुशासन के साथ काम किया है। कंपनी ने असाधारण रफ्तार से वृद्धि की है और साथ ही अपने व्यवसाय की बुनियाद को भी मजबूत किया है। यह संयोजन बहुत कम देखने को मिलता है और यही कारण है कि बर्टेल्समैन में हमें इस टीम पर गहरा भरोसा है। जैसे-जैसे टीम इस क्षेत्र में अग्रणी मंच बना रही है, हम अपने निवेश को और बढ़ाने के लिए आश्वस्त हैं।जैसे-जैसे स्नेब्बिट विस्तार कर रहा है, उसका लक्ष्य स्पष्ट है भारत के घरेलू सेवाओं के बाजार को परिभाषित करने और उसमें नेतृत्व करने वाली कंपनी बनना। यह मजबूत बुनियाद, बाजार की गहरी समझ और दीर्घकालिक, अनुशासित कार्यान्वयन पर आधारित है।कंपनी जिन शहरों में काम कर रही है उनमें मुंबई महानगर क्षेत्र (मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे), दिल्ली-एनसीआर (दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद), पुणे, हैदराबाद और बेंगलुरु शामिल हैं।
