नई दिल्ली – प्रमुख एफएमसीजी समूह और मल्टी-बिज़नेस कॉरपोरेशन, धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्राण्ड कैच साल्ट एंड स्पाइसेज़ ने नए दौर की सीज़निंग एवं रीजनल फ्लेवर्स के लॉन्च के साथ अपने स्प्रिंकलर पोर्टफोलियो मे वृद्धि की घोषणा की है। लम्बे समय से साल्ट एवं पैपर के लिए कैच स्प्रिंकलर रेंज देश में घर-घर का जाना-माना नाम बना हुआ है, इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए ब्राण्ड कई नए वेरिएन्ट्स लेकर आया है जैसे पिज़्ज़ा पास्ता सीज़निंग, चिली फ्लेक्स, ओरीगेनो, मैजिक मसाला और मिक्स्ड हर्ब्स तथा अन्य रीजनल फ्लेवर्स जैसे जीरावन (पोहा मसाला) और पोड़ी मसाला। इस लॉन्च के साथ कंपनी ने स्प्रिंकलर फ़ॉर्मेट को एक व्यापक सीज़निंग प्लेटफ़ॉर्म के रूप में आगे बढ़ाया है। इसे आज के दौर के उन भारतीयों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो कुकिंग में नए-नए एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं, साथ ही सुविधा की भी उम्मीद रखते हैं।कैच स्प्रिंकलर की बढ़ी हुई रेंज अब जनरल ट्रेड, आधुनिक रीटेल, अग्रणी ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म्स पर उपलब्ध है। ये स्प्रिंकलर अनूठे एचआईपीएस कंटेनर में आते हैं जिससे साल्ट/सीज़निंग में मॉइश्चर नहीं आता। साथ ही सीज़निंग को आसानी से स्प्रिंकल किया जा सकता है। इन कंटेनर्स को स्टोर करना और टेबल टॉप डिस्पेंसर के रूप में इस्तेमाल करना बेहद आसान है। कैच ने इन खास प्रोडक्ट्स के साथ इंडियन किचन स्पेस में अपनी पकड़ को और मजबूत बनाने की योजना बनाई है। शुद्धता से भरपूर ये प्रोडक्ट कुकिंग को आसान और व्यंजनों को स्वादिष्ट बना देते हैं। ब्राण्ड ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए मार्केटिंग, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और आर एंड डी में भी निवेश कर रहा है।इस वृद्धि पर बात करते हुए, डीएस ग्रुप में कैच साल्ट एंड स्पाइसेज़ के बिज़नेस हैड, श्री संदीप घोष ने कहा, ‘‘डीएस ग्रुप में, हम ग्राहकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए ऐसे प्रोडक्ट्स लेकर आते है जो बड़े शहरों से लेकर टियर 3 मार्केट्स तक के लिए सुविधा, गुणवत्ता और स्वाद का बेहतरीन संयोजन हों। कैच स्प्रिंकलर रेंज में वृद्धि एक आधुनिक सीज़निंग पोर्टफ़ोलियो के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की पसंद को खासतौर पर ध्यान में रखा गया है। मांग बढ़ने के साथ डीएस ग्रुप ऐसे फ़ॉर्मेट ला रहा है, जो रोज़मर्रा में कुकिंग के अनुभव को आसान बना दें। हमारे नए प्रोडक्ट्स न सिर्फ देश में कैच साल्ट एंड स्पाइसेज़ की लीडरशिप को और मजबूत बनाते हैं बल्कि प्रीमियम एवं वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स पेश करने की डीएस ग्रुप की प्रतिबद्धता की भी पुष्टि करते हैं।भारत के खान-पान के तरीकों की बात करें तो इसमें स्पष्ट बदलाव देखने को मिल रहा है। आज के दौर में लोग हाइजीनिक, पैकेज्ड और सुष्विधाजनक फोर्मेट्स को अपना रहे हैं। इसके अलावा महानगरों के साथ-साथ टियर 2 और टियर 3 शहरों के लोग भी विश्वस्तरीय व्यंजनों के साथ नए-नए प्रयोग करना चाहते हैं। साथ ही क्षेत्रीय व्यंजनों की ओर झुकाव भी बढ़ रहा है। इसी वजह से उच्च गुणवत्ता के प्रीमियम एवं इस्तेमाल में आसान फूड एनहांसर की मांग तेज़ी से बढ़ रही है। ऐसे में कैच स्प्रिंकलर रेंज के नए समाधान ग्राहकों को खूब लुभाएंगे और तेज़ी से विकसित होते हुए मार्केट में प्रासंगिक समाधान के रूप में स्थापित होंगे।1987 में में एक रेवोल्युशनरी टेबल-टॉप सॉल्ट स्प्रिंकलर के लॉन्च के साथ ब्राण्ड कैच को बाज़ार में उतारा गया। तब से यह ब्रांड तेज़ी से विकसित होकर कुकिंग के हर पहलु के साथ जुड़ चका है। आम मसालों से लेकर अनगिनत मिक्स, पेस्ट और साबुत मसालों तक; नौ श्रेणियों में 140 से अधिक वेरिएन्ट्स और 330 एसकेयू के साथ ब्राण्ड आज अपने आप को मजबूती से स्थापित कर चुका है। आज कैच के प्रोडक्ट्स देश भर में 1500 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स के ज़रिए 7 लाख से अधिक टचपॉइन्ट्स पर उपलब्ध हैं। ग्राहकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए कैच स्पाइसेज़ ने मॉडर्न ट्रेड, ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स में भी अपने आप को आगे बढ़ाया है। इन प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करते हुए कंपनी उद्योग जगत के मानकों की तुलना में बेहतर गति से विकसित हुई है।मशहूर ब्राण्ड अम्बेसडर जैसे अक्षय कुमार के साथ फिल्माए गए ब्राण्ड के विज्ञापन ‘क्योंकि खाना सिर्फ खाना नहीं होता’ को खूब लोकप्रियता मिली है। यह विज्ञापन इस बात पर रोशनी डालता है कि खाने के साथ कई भावनाएं जैसे यादें, रिश्तें, परम्पराएं और मूल्य जुड़े होते हैं। यह विचार ब्राण्ड को उपभोक्ताओं के और करीब लाकर उनके साथ एक भावनात्मक जुड़ाव बनाता है। ब्राण्ड ने मार्केट में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए कई सफल साझेदारियां भी की हैं, जिनमें कन्ज़्यूमर ब्राण्ड्स के साथ प्रोमोशन की पहलें एवं ट्रेड लॉयल्टी प्रोग्राम शामिल हैं।
