नई दिल्ली- आज के दौर में जहां फिल्मों में एक्शन और ग्लैमर का बोलबाला देखने को मिलता है, वहीं Kapil Sharma और Neetu Singh स्टारर फिल्म दादी की शादी अपनी सादगी, भावनाओं और पारिवारिक मूल्यों की वजह से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और हर उम्र के दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी भावनात्मक कहानी और परिवार के रिश्तों को बेहद खूबसूरती से पेश करना माना जा रहा है। लंबे समय बाद ऐसी पारिवारिक फिल्म देखने को मिली है, जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर एंजॉय कर सकता है। सोशल मीडिया पर भी film को लेकर सकारात्मक माहौल बना हुआ है और लोग इसे “साल की सबसे बेहतरीन फैमिली एंटरटेनर बता रहे हैं।फिल्म में Kapil Sharma ने अपने अलग अंदाज से दर्शकों को हंसाने के साथ भावुक भी किया है, जबकि Neetu Singh की स्क्रीन प्रेजेंस और अभिनय को दर्शकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है। दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री और परिवार के इमोशन्स से जुड़ी कहानी लोगों के दिलों को छू रही है।सिनेमा हॉल से बाहर निकलते हुए कई दर्शकों ने फिल्म को “दिल को छू लेने वाली” और “परिवार के साथ देखने लायक फिल्म” बताया। खास बात यह है कि युवा दर्शकों के साथ-साथ बुजुर्ग और फैमिली ऑडियंस भी फिल्म से खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं।ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार, फिल्म की मजबूत वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी और दर्शकों के शानदार रिव्यूज का सीधा असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि रिलीज के बाद दूसरे हफ्ते में भी फिल्म मजबूती के साथ कारोबार कर रही है और सिनेमाघरों में इसकी पकड़ लगातार मजबूत बनी हुई है।दादी की शादी सिर्फ एक मनोरंजन फिल्म नहीं, बल्कि रिश्तों, परिवार और प्यार की खूबसूरत कहानी बनकर उभरी है, जिसे दर्शक दिल से अपना रहे हैं।
