नई दिल्ली – कनाट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर ट्रस्ट के महासचिव पंडित सुरेश शर्मा का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया । इस मौके पर उनके जन्मदिन को ख़ास बनाने के लिए सनातनी हिंदू भगवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखंड ब्राह्मण समिति के संस्थापक संजय शर्मा वशिष्ठ , पंडित विनोद शर्मा, समेत अन्य लोगों की ओर से केक काटकर उनके लंबे जीवन की कामना की गई । इस मौके पर एकदाना फाउंडेशन के फाउंडर ट्रस्टी अमित कुमार और प्रेसिडेंट धीरज शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर पंडित जी के सुखद जीवन की कामना की । इतना ही नहीं विभिन वर्गों के लोगों ने सुरेश शर्मा के जन्मदिन पर अपनी ओर से फुल माला, केक, मिठाई आदि भेंट की । इस मौके पर हनुमान चालीसा का भी पाठ किया गया ।

Leave a Reply