नई दिल्ली -आध्यात्मिक जगत के लिए एक बेहद विशेष और गौरवशाली अवसर पर, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्या, लाइफ कोच और समाजसेविका डॉ. सोहिनी शास्त्री की पाँचवीं पुस्तक द सेवन चक्राज़ एंड मंत्राज़ अनलॉकिंग द एनर्जी विदिन फॉर साउल हिलिंग एंड लाइफ बैलेन्स (The Seven Chakras & Mantras – Unlocking the Energy Within for Soul Healing and Life Balance) का विधिवत लोकार्पण किया गया। दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सोहिनी शास्त्री की इस ज्ञानवर्धक पुस्तक का विमोचन भारत के विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु तथा अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।यह पुस्तक चक्रों, मंत्रों, आध्यात्मिक ऊर्जा तथा समग्र उपचार के प्राचीन वैदिक विज्ञान को बहुत ही सरल और विस्तार से प्रस्तुत करती है। यह पाठकों को आंतरिक संतुलन, भावनात्मक स्वास्थ्य तथा आत्मिक जागरण की दिशा में एक मार्गदर्शक की तरह काम करती है। डॉ. सोहिनी शास्त्री की आध्यात्मिक यात्रा में यह एक और बड़ा पड़ाव है। हाल ही में उन्हें एक और बड़ा गौरव प्राप्त हुआ, जब उन्होंने अपनी इस पुस्तक की एक प्रति भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भेंट की। राष्ट्रपति महोदया ने भी पुस्तक के आध्यात्मिक सार, गहन विचारों तथा समाज के लिए इसके सकारात्मक संदेश की दिल से सराहना की।लोकार्पण समारोह के दौरान स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने पुस्तक की विशेष रूप से प्रशंसा की और प्राचीन वैदिक ज्ञान के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन करने के लिए डॉ. शास्त्री के परोपकारी कार्यों को सराहा।एक महान दिव्य व्यक्तित्व से आशीर्वाद पाकर कृतज्ञता व्यक्त करते हुए डॉ. सोहिनी शास्त्री ने कहा, “यह पुस्तक मेरी आध्यात्मिक साधना और अनुभवों से जन्मी है। माननीय राष्ट्रपति महोदया से सराहना मिलना और स्वामी जी द्वारा इसका लोकार्पण होना मेरे लिए ईश्वर का विशेष आशीर्वाद है। मुझे उम्मीद है कि यह पुस्तक लोगों को आत्मिक शांति और जीवन में संतुलन पाने में मदद करेगी। वर्षों से अपनी परामर्श सेवाओं और मानव कल्याण के कार्यों से लाखों लोगों को प्रेरित करने वाली डॉ. शास्त्री की यह नई कृति आज के तनावभरे दौर में माइंडफुलनेस, आत्मिक विकास और जीवन में शांति की तलाश कर रहे पाठकों के लिए एक बेहतरीन वरदान साबित होगी।
