नई दिल्ली – श्री धाम वृंदावन पवित्र धाम वृंदावन स्थित ठाकुर श्री राधा नील माधव जी महाराज मंदिर (गणेश सिटी सोसाइटी) में 15 अगस्त 2026 को हरियाली तीज महोत्सव एवं झूलन उत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का भव्य आयोजन महाराज श्री प्रणव अवस्थी जी के पावन मार्गदर्शन और सानिध्य में किया गया।हरियाली तीज के पावन अवसर पर भगवान श्री राधा नील माधव जी का विशेष रूप से हरे वस्त्रों एवं दिव्य आभूषणों से शृंगार किया गया और उन्हें पुष्पों से सजे भव्य हिंडोले (झूले) में विराजमान कराया गया।महाराज श्री प्रणव अवस्थी जी इस अवसर पर कहा जिस प्रकार सावन की हरियाली प्रकृति को नवजीवन और सुंदरता प्रदान करती है, उसी प्रकार श्री राधा-कृष्ण की भक्ति मानव जीवन में आनंद, शांति और सौहार्द का संचार करती है। झूलन उत्सव प्रभु प्रेम के हिंडोले में लीन होकर अपने जीवन को ईश्वर के चरणों में समर्पित करने का अलौकिक अवसर है।हरियाली तीज एवं झूलन उत्सव का महत्व श्रावण मास में हरियाली तीज प्राकृतिक सौंदर्य, पवित्रता और अटूट भक्ति का प्रतीक है। वृंदावन में यह उत्सव ‘झूलन लीला’ के रूप में विशेष रूप से मनाया जाता है, जहाँ श्रद्धालु श्री राधा-कृष्ण को हिंडोले में झुलाकर उनकी असीम कृपा प्राप्त करते हैं।दिव्य झूलन दर्शन: दोपहर 03:00 बजे से भक्तों ने श्री राधा नील माधव जी के दिव्य दर्शन किए और प्रभु को झूला झुलाया।महाप्रसादम वितरण: सायंकाल 06:00 बजे से विशाल महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।प्रवचन व संकीर्तन: महाराज श्री प्रणव अवस्थी जी ने सनातन संस्कृति और भक्ति मार्ग पर प्रकाश डाला, जिसके बाद मधुर भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
