नई दिल्ली – भारत की अग्रणी सौर मॉड्यूल निर्माता कंपनियों में शामिल सोलैक्स एनर्जी लिमिटेड NSE  SOLEX BSE 544862) रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया  एक्सपो 2026 में भारत का पहला एन-टाइप TOP Con तकनीक पर आधारित क्वार्टर सेल सोलर मॉड्यूल TAPI  RQ’ पेश करने जा रही है। यह एक्सपो 22 से 24 अक्टूबर 2026 तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होगा। इस नई तकनीक की पेशकश सौर ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार, उन्नत विनिर्माण और वैश्विक सौर उद्योग में भारत की स्थिति मजबूत करने की दिशा में कंपनी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बड़े पैमाने पर स्थापित होने वाली सौर ऊर्जा परियोजनाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित TAPI RQ मॉड्यूल 670 वॉट पीक (Wp) तक की क्षमता और 24.80 प्रतिशत तक की मॉड्यूल दक्षता प्रदान करता है। इसमें उन्नत क्वार्टर सेल संरचना और एन-टाइप तकनीक का संयोजन किया गया है, जिससे अधिक ऊर्जा उत्पादन, बेहतर प्रदर्शन और लंबे समय तक विश्वसनीय कार्यक्षमता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। मॉड्यूल में IP68 रेटिंग वाला जंक्शन बॉक्स दिया गया है, जो धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करता है। यह तकनीक विशेष रूप से बड़े सौर ऊर्जा संयंत्रों और उच्च क्षमता वाली परियोजनाओं के लिए उपयोगी साबित हो सकती है, जहां दक्षता, टिकाऊपन और लगातार बेहतर प्रदर्शन महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर सोलैक्स एनर्जी लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉ. चेतन शाह ने कहा, “नवाचार हमेशा से सोलैक्स की विकास यात्रा का प्रमुख आधार रहा है। REI एक्सपो में लगातार तीन वर्षों से हम ऐसी तकनीकों को पेश कर रहे हैं, जो भारत में सौर मॉड्यूल विनिर्माण की संभावनाओं को नई दिशा देने के हमारे संकल्प को दर्शाती हैं। TAPI RQ के साथ हम अपने ग्राहकों को अधिक दक्षता, बेहतर विश्वसनीयता और दीर्घकालिक लाभ प्रदान करने की दिशा में एक और कदम बढ़ा रहे हैं। हमारा दृष्टिकोण केवल विनिर्माण क्षमता बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि एक एकीकृत और तकनीक-आधारित सौर ऊर्जा इकोसिस्टम विकसित करना है, जो भारत की आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रति स्पर्धात्मक क्षमता को मजबूत करे। विजन 2030 की दिशा में आगे बढ़ते हुए हमारा ध्यान नवाचार, गुणवत्ता और आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य में योगदान देने पर केंद्रित है। TAPI RQ की पेशकश भारतीय बाजार में उन्नत सौर तकनीकों को लाने के सोलैक्स के प्रयासों को और मजबूती प्रदान करती है। वर्ष 2024 में आयोजित REI एक्सपो में कंपनी ने आयताकार सेल पर आधारित भारत का पहला सोलर मॉड्यूल पेश किया था। इसके बाद 2025 में कंपनी ने भारत के पहले रियर कॉन्टैक्ट सोलर मॉड्यूल TAPI Rear Contact’ की अवधारणा प्रस्तुत की। वर्ष 2026 में TAPI RQ की पेशकश के साथ कंपनी ने लगातार तीसरे वर्ष एक्सपो में नई सौर तकनीक पेश करने की परंपरा को आगे बढ़ाया है। यह तकनीकी नेतृत्व और ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप उत्पाद विकसित करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अपने ‘विजन 2030’ के तहत सोलैक्स एनर्जी एक एकीकृत नवीकरणीय ऊर्जा विनिर्माण इकोसिस्टम विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। इसके अंतर्गत 10 गीगावॉट सौर सेल विनिर्माण क्षमता, 10 गीगावॉट-घंटा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) विनिर्माण क्षमता तथा 2 गीगावॉट वेफर और इंगट विनिर्माण क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य है। इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए कंपनी ने 14,300 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश की रूपरेखा तैयार की है। इस विस्तार योजना के तहत कंपनी ने गुजरात सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अंतर्गत 4,000 करोड़ रुपये के निवेश से 5 गीगावॉट क्षमता का सौर सेल विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की योजना है। इस संयंत्र का विकास दो चरणों में, क्रमशः 2 गीगावॉट और 3 गीगावॉट क्षमता के साथ किया जाएगा। इसके साथ ही 10 गीगावॉट-घंटा क्षमता वाली BESS विनिर्माण सुविधा भी स्थापित करने की योजना है। यह विस्तार सोलैक्स की बैकवर्ड इंटीग्रेशन रणनीति, घरेलू विनिर्माण क्षमता को मजबूत करने और एक मजबूत एवं आत्मनिर्भर नवीकरणीय ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पहल भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लक्ष्यों के अनुरूप है। घरेलू बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ सोलैक्स भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डीलरों तथा वितरकों के साथ रणनीतिक साझेदारियां स्थापित करने की दिशा में भी सक्रिय है। कंपनी का विशेष ध्यान अमेरिका और यूरोप जैसे बाजारों में अपने वितरण नेटवर्क का विस्तार करने तथा उच्च प्रदर्शन वाले सौर ऊर्जा समाधानों की उपलब्धता बढ़ाने पर है। REI एक्सपो 2026 में आने वाले आगंतुक सोलैक्स एनर्जी के नवीनतम सौर समाधानों और TAPI RQ मॉड्यूल को हॉल नंबर 10, बूथ B193 पर देख सकेंगे। 22 से 24 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस आयोजन के माध्यम से कंपनी उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, ग्राहकों और संभावित व्यावसायिक साझेदारों के साथ संवाद करेगी। सोलैक्स का उद्देश्य उन्नत सौर तकनीक को बढ़ावा देना, स्वदेशी विनिर्माण को मजबूत करना और भारत के स्वच्छ ऊर्जा भविष्य में योगदान देना है।

Leave a Reply