नई दिल्ली- साहित्यिक संवाद के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करते हुए, प्रभा खेतान फाउंडेशन की ओर से नई दिल्ली में “द राइट सर्कल” नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में चर्चित लेखिका दीप्ता रॉय चक्रवर्ती ने अपने विचार श्रीनाली लुथरा के साथ साझा किया । “द राइट सर्कल” के इस संस्करण का आयोजन “एहसास वुमन ऑफ दिल्ली-एनसीआर” के सहयोग से किया गया था । इस कार्यक्रम में दीप्ता राय चक्रवर्ती ने अपने विचारोत्तेजक संवाद के माध्यम से अपनी (लेखिका ) की साहित्यिक यात्रा का के बारे में विस्तार से बताया । इसके अलावा उन्होंने अपने रचनात्मक , व्यक्तिगत और पेशेवर अनुभवों को साझा किया । दीप्ता राय चक्रवर्ती किंग्स कॉलेज लंदन से क़ानून की पढ़ाई कर चुकी हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय से गणित (ऑनर्स) प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया है । दस वर्षों तक कॉर्पोरेट कंपनियों में काम किया है । बाद में उन्होंने प्राचीन विश्व की रहस्यमय परम्परावों का अध्ययन और लेखन की ओर आई । कार्यक्रम के आयोजक प्रभा खेतान फाउंडेशन अपने विशिष्ट सहयोगियों और एहसास वुमन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर एक उद्देश्यपूर्ण नेटवर्क के रूप में कार्य करता है। यह देशभर की इन सफल महिलाओं के साथ कार्य करने में गर्व महसूस करता है। वहीं एहसास, फाउंडेशन की एक पहल, विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं का एक गतिशील नेटवर्क है, जो समाज में सार्थक योगदान देने की साझा प्रतिबद्धता के साथ एक साथ आती हैं। महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई इस पहल के माध्यम से विभिन्न शहरों की अग्रणी महिलाएँ फाउंडेशन के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करती हैं, जिससे नेतृत्व, संवाद और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है। प्रभा खेतान फाउंडेशन की साहित्यिक पहलों में द राइट सर्कल एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य अंग्रेज़ी भाषा में लिखने वाले लेखकों को भारत और विदेशों के पाठकों से जोड़ना है। यह पहल लेखकों के साहित्यिक कार्यों, रचनात्मक यात्राओं और विशिष्ट दृष्टिकोणों पर केंद्रित संवाद आयोजित करती है, जिसमें साहित्य प्रेमियों की उत्साही भागीदारी होती है। इसका उद्देश्य देशव्यापी मंच प्रदान करना और वैश्विक स्तर पर अंग्रेज़ी साहित्य के विस्तार को प्रोत्साहित करना है।
