रेलवे दिल्ली मंडल ने एक दिन में की 34 कंटेनर रेकों की लोडिंग

नई दिल्ली- व्यापार और उद्योग जगत के साथ निरंतर संपर्क और सार्थक संवादों के परिणामस्वरूप वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 में दिल्ली मंडल की माल ढुलाई और माल ढुलाई से आय में वृद्धि दर्ज की गई है। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने 7 जनवरी 2022 को 34 रेक और 1318 वैगनों के एक दिन में अब तक की कंटेनर रेक की सर्वश्रेष्ठ लोडिंग हासिल की है,जो 23 जनवरी 2021 को पिछले सर्वश्रेष्ठ 31 रेक और 1316 वैगनों से ज्यादा है। इसमें तुगलकाबाद, गढ़ी हरस,जंक्शन,पातली,पलवल,असावती,भोड़वाल माजरी,भैली,राजलू गढ़ी,दिवाना, और मोहिउद्दीन पुर से लोड होने वाले कंटेनर रैक शामिल हैं।