नई दिल्ली- प्रजापति महासभा दिल्ली प्रदेश द्वारा 12 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन गांव महरम नगर नई दिल्ली में 22 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। संस्था का अध्यक्ष रामसिंह खाण्डोदिया ने बताया कि प्रजापति महासभा दिल्ली प्रदेश द्वारा करवाया जा रहा 12 कन्याओं का सामूहिक विवाह सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि संस्था समय-समय पर दिव्यांगजनों व अन्य गरीब लोगों के इलाज के लिए भी आर्थिक सहायता मुहैया करवाती रहती है और समाज में इससे बढ़कर कोई नहीं है। संस्था गृहस्थी जीवन षुरु करने के लिए आवष्यक संसाधन भी मुहैया करा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हिन्दू रीति रिवाज में कन्यादान का विशेष महत्व होता है। इसके तहत अनेक लोगों से सम्मेलन में पहुंचकर कन्याओं के पैर पूजन करने व उन्हें आशीर्वाद देने की अपील की है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक वर वधु को एक एक पौधा भेंट करेंगे। उसे यादगार के रूप में घर के आसपास लगाने एवं पौधे के पल्लवन और संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा। वर वधु पौधे लगाने का संकल्प भी लेगें। इस इवसर पर स्वास्थ्य षिविर का भी आयोजन होगा। षिविर में रक्तदान, नेत्रदान व ब्लड, षुगर, वीपी व अन्य सभी प्रकार की जांच होगी, जो संस्था द्वारा निःषुल्क होगा।