नई दिल्ली- प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को युवा मोर्चा द्वारा देश को आजादी दिलाने वाले स्वातंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर गुप्ता ने कहा कि तिरंगा हमारी आनए बान और शान का प्रतीक है और कांग्रेस या जो कोई भी इस अभियान का विरोध करता है तो कहा जा सकता है कि उसकी मति मारी गई है। प्रदेश कार्यालय से तिंरगा मोटर साईकिल रैली का नेतृत्व करते हुए आदेश गुप्ता ने कहा कि इस तिरंगा अभियान के दौरान दिल्ली के हर घर में तिरंगा लगे, इसके लिए भाजपा काम करेगी। उन्होंने कहा कि तिरंगा भाजपा या किसी पार्टी का अभियान नहीं बल्कि देश के हर व्यक्ति का अभियान है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रदेश के प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने कहा कि अमृत महोत्सव के दौरान हर घर तिरंगा की अभियान दर्शाता है कि आज स्वतंत्रता दिवस का समारोह सरकारी दिवस न होकर जनता का त्योहार बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मेहनत का प्रभाव है और उनकी नीतियों के कारण ही देश के टुकड़े करने का सपना देखने वाले कही के नहीं रहे। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि यह बाइक रैली सिर्फ एक रैली नहीं बल्कि उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को सच्चे मन से श्रद्धांजली है जिनकी मेहनत और बलिदान के बल पर आज हम आजादी की हवा में सांसें ले रहे हैं। सांसद रमेश बिधूड़ी ने विपक्ष द्वारा तिरंगे यात्रा को लेकर राजनीति करने पर तिखी टिपण्णी करते हुए कहा कि विपक्ष की यह सोच कि तिरंगा यात्रा के बहाने दंगा कराने की बात तुष्टिकरण की नीति का समर्थन करने वाली और बहुसंख्यक जनता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा तिरंगे की शान के लिए जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है और तिरंगा यात्रा उन्हीं के सम्मान के लिए हैं। सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि आज जो हमारे हाथों में तिरंगा है, वह सिर्फ तिरंगा ही नहीं बल्कि हमारी पहचान है। इसके लि लोगों ने अपनी जान तक देने में भी पीछे नहीं हटे। हमरा फर्ज बनता है कि हम इसका सम्मान करें और इसके महत्व को समझे।