नई दिल्ली – आम जनता पार्टी डेमोक्रेटिक ने प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता चार्टर्ड अकाउंटेंट लाल कुमार ठाकुर को बिहार और दिल्ली प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। मूल रूप से मधुबनी बिहार निवासी लाल कुमार ठाकुर शकरपुर, लक्ष्मी नगर, पूर्वी दिल्ली में कई वर्षो से सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर कार्य कर रहें हैं।आम जनता पार्टी डेमोक्रेटिक ने लाल कुमार ठाकुर को इन दोनों राज्यों में पार्टी से लोगों को जोड़ने की नई जिम्मेदारी दी है। आम जनता पार्टी डेमोक्रेटिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दयानंद मोरे ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए श्री लाल जी ठाकुर से दोनों राज्यों में पार्टी के निर्माण और विकास की अपेक्षा की है। दयानंद मोरे ने लाल कुमार ठाकुर से उम्मीद जताई है कि वह लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाएंगे और उनके लाभ के लिए काम करेंगे।इस नियुक्ति पर लाल कुमार ठाकुर ने अध्यक्ष दयानंद मोरे के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता और धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा मैं दिल्ली और बिहार में पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाऊंगा। मेरा पहला उद्देश्य लोगों को पार्टी से जोड़ना होगा। मैंने लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए काम करना शुरू कर दिया है। श्री ठाकुर ने बताया कि वह जिलों और विधानसभाओं में पार्टी का संगठनात्मक ढांचा बनाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्हें प्रतिष्ठित और सामाजिक लोगों को चुनकर उन्हें जिला इकाई में नियुक्त करने का काम सौंपा गया है।उन्होने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता लोगों को पार्टी की विचारधारा और इसके संविधान से अवगत कराना है। हम जल्द ही सदस्यता अभियान शुरू करेंगे और मेहनती लोगों को जिला स्तर पर पदाधिकारी के रूप में चुना जाएगा,उन्होने कहा कि मैं संगठन के साथ काम करने के लिए दिल्ली के सभी निवासियों का स्वागत करता हूं। पार्टी दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। योग्य लोगों को विधानसभा चुनाव लड़ने में प्राथमिकता दी जाएगी।