नई दिल्ली – नई ऑडी Q3 को छत्रपति संभाजीनगर के एसएवी डब्ल्यूआईपीएल प्लांट में असेंबल किया गया है और इसकी शुरुआती कीमत of INR 51,99,000 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कार में माइक्रो-एलईडी टेक्नोलॉजी वाली डिजिटल मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स हैं। इनमें डे-टाइम रनिंग लाइट के चार सिग्नेचर में से कोई भी चुना जा सकता है और तीन एडवांस्ड डायनैमिक लाइट सीक्वेंस भी मिलते हैं। पीछे की ओर रोशन ऑडी रिंग्स कार की लाइटिंग को अलग पहचान देते हैं। नए डिजिटल इंटरफेस में डिस्प्ले, कंट्रोल और इंफोटेनमेंट के सारे फंक्शन ड्राइवर के आसपास रखे गए हैं, जिससे ड्राइविंग का अनुभव ज्यादा कनेक्टेड और सहज बनता है। नई Q3 में एक नया इंटीग्रेटेड स्विच मॉड्यूल भी है। इसमें दाईं ओर के लीवर से गियर चुना जाता है और बाईं ओर के लीवर से लाइट, विंडशील्ड वाइपर और सफाई के फंक्शन चलते हैं। हेड-अप डिस्प्ले ड्राइविंग से जुड़ी अहम जानकारी सीधे ड्राइवर की नजरों के सामने दिखाता है। डिजिटल कॉकपिट के साथ मिलकर यह जरूरी जानकारी हमेशा आसानी से नजर में रखता है। इस लॉन्च पर ऑडी एजी की सीनियर डायरेक्टर सेल्स ओवरसीज, विक्टोरिया कॉफमैन राइगर ने कहा,आज का दिन ऑडी इंडिया के लिए बहुत अहम है और मुझे खुशी है कि मैं इस मौके पर यहां मौजूद हूं। बिल्कुल नई ऑडी Q3 का लॉन्च एक बड़ा पड़ाव है। ऑडी एजी के बोर्ड में सेल्स और मार्केटिंग के नए सदस्य मार्टिन सैंडर के यहां भारत में हमारे साथ होने से यह मौका और भी खास हो गया है। उनकी मौजूदगी से इस नए मॉडल की अहमियत के साथ-साथ यह भी पता चलता है कि ऑडी एजी के लिए एक उभरते बाजार के रूप में भारत लगातार अहम होता जा रहा है। भारत में लग्जरी का बाजार बदल रहा है। हम ऐसे प्रोडक्ट, टेक्नोलॉजी और अनुभव देते रहेंगे, जिनमें हमारे ग्राहकों की आकांक्षाएं और हमारे ब्रांड का खास मिजाज झलके। ग्राहकों की महत्वाकांक्षाएं बढ़ रही हैं और उनके साथ उनकी उम्मीदें भी। ऑडी में हम चाहते हैं कि उनके साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ने के लिए हम पूरी तरह तैयार रहें।”इस मौके पर एस एवी डब्ल्यूआईपीएल के एमडी और सीईओ पीयूष अरोड़ा ने कहा,बिल्कुल नई ऑडी Q3 का लॉन्च ऑडी इंडिया के लिए एक अहम पड़ाव है। यह दिखाता है कि लग्ज़री कार खरीदने वाली नई पीढ़ी की बदलती उम्मीदों को पूरा करने के लिए हम कितने प्रतिबद्ध हैं। पिछले मॉडल की तरह नई Q3 भी यहीं भारत में, हमारे छत्रपति संभाजीनगर के अत्याधुनिक प्लांट में बन रही है। एसएवी डब्ल्यू आईपीएल में हमने जो क्षमताएं तैयार की हैं, यह उनका मजबूत सबूत है। इससे यह बात और पक्की होती है कि हमारे लिए भारत की दोहरी भूमिका है। यह एक बड़ा ग्रोथ बाजार भी है और मैन्युफैक्चरिंग व इंजीनियरिंग का अहम केंद्र भी। ऑडी इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा,भारत में बहुत से लोगों के लिए ऑडी Q3 लंबे समय से ऑडी ब्रांड से जुड़ने का पहला दरवाजा रही है। हमें खुशी है कि हम इसका अब तक का सबसे आधुनिक रूप लेकर आए हैं। नई ऑडी Q3 में क्वाट्रो का भरोसा, दमदार परफॉर्मेंस और रोज के इस्तेमाल की सहूलियत है। साथ में कहीं ज्यादा सहज टेक्नोलॉजी अनुभव और आराम व सुरक्षा के कई सोच-समझकर दिए गए फीचर भी हैं। भारत में इसका असेंबल होना भारतीय बाजार के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की दिशा में एक और अहम कदम है। हमें पूरा भरोसा है कि आधुनिक कॉम्पैक्ट लग्जरी एसयूवी की तलाश में जुटे ग्राहकों को इसका अलग अंदाज, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और इस्तेमाल में आसानी खूब पसंद आएगी।

Leave a Reply