दिल्ली-  प्लेटफॉर्म सिंपल ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक महीने तक चलने वाले कैंपेन का लॉन्च किया और सस्टेनेबल प्रयासों के साथ पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की शपथ ली। इस कैंपेन के तहत सिंपल ने अपने कार्यस्थलों पर पेपर कप का इस्तेमाल बंद कर दिया है, साथ ही कंपनी उर्जा की बचत और कूड़े को अलग करने पर भी फोकस कर रही है। इस अवधि के दौरान कंपनी अपने कर्मचारियों के साथ कई तरह की सस्टेनेबल गतिविधियों का आयोजन करेगी।पर्यावरण संरक्षण को समर्थन देते हुए  बैंगलुरू में 55,000 वर्गफीट में फैले अपने कार्यस्थल में सभी लाईटें ऑफ कर देगी। इस माह के दौरान एक्सटर्नल सस्टेनेबिलिटी चैम्पियन कंपनी के कर्मचारियों को स्थायी जीवनशैली के बारे मेंजानकारी प्रदान करेंगे, उन्हें रोज़मर्रा के जीवन में पर्यावरण के अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक बनाने के साथ-साथ, इन गतिविधियों में योगदान देने वाले कर्मचारियों को उपहार भी दिए जाएंगे।एक ज़िम्मेदार कॉर्पोरेट होने के नाते सिंपल जलवायु परिवर्तन की विश्वस्तरीय समस्या को हल करने और कार्बन फुटप्रिन्ट को कम करने में योगदान देना चाहती है। हमारे मुख्यालयों को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यहां पर्याप्त मात्रा में प्राकृतिक रोशनी आती है। इस तरह उर्जा के नवीकरणीय स्रोतों पर निर्भरता कम होने से उर्जा की बचत होती है। अपने इन्हीं प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हम एक महीने तक चलने वाले अभियान की शुरूआत कर रहे हैं। इस दौरान हम अपने कार्यस्थल को हरित बनाने और अपने कर्मचारियों को स्थायी जीवनशैली के बारे में जागरुक बनाने के लिए कई तरह की गतिविधियां आयोजित करेंगे। अपने कर्मचारियों को पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को अपनाने हेतु प्रेरित कर हम सकारात्मक बदलाव लाने और भावी पीढ़ियों के लिए स्थायी दुनिया के निर्माण के लिए तत्पर हैं। सिंपल में चीफ़ ह्युमन रिसोर्सेज़ ऑफिसर स्नेहा अरोड़ा ने कहा।सिंपल विभिन्न एम्प्लॉयी रिसोर्स ग्रुप्स के माध्यम से कर्मचारियों के हितों के लिए काम करती है। इसी सोच क साथ कंपनी ने एक सस्टेनेबिलिटी क्लब की स्थापना की है, जहां पियर ग्रुप को एक दूसरे के साथ बातचीत करने और स्थायित्व की दिशा में गतिविधियां करने का अवसर मिलता है।