-हाईकोर्ट में हुई गिनती के बाद घोषित किए गए नतीजे

परफैक्ट न्यूज ब्यूरो/ नई दिल्ली
दिल्ली बार एसोसिएशन तीसहजारी कोर्ट के चुनाव में संजीव नासिरयार को अध्यक्ष चुना गया। अमित राघव एडवोकेट को सीनियर एग्जीक्यूटिव (10 से 21 साल) के पद पर जीत हासिल हुई है। दिल्ली बार एसोसिएशन (तीस हजारी कोर्ट्स) में विभिन पदों पर 2 साल के लिए चुनाव होते हैं। इस बार यह चुनाव 2019 में होने थे।
ज्ञात हो कि पहले दिल्ली बार एसोसिएशन के यह चुनाव 5 नवंबर 2019 को होने थे। लकिन 2 नवंबर 2019 को तीस हजारी कोर्टस में वकीलों और दिल्ली पुलिस के बीच विवाद हो जाने की वजह से चुनाव को टाल दिया गया था। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर चुनाव की प्रक्रिया को पुनः शुरू किया गया था और 13 दिसंबर 2019 को चुनाव कराया गया।
इस चुनाव में एडवोकेट अमित राघव को सीनियर मेंबर एग्जीक्यूटिव (10 से 21 साल) के पद पर चुना गया। मतदान के पश्चात 14 दिसंबर को वोटों की गिनती शुरू हुई, लेकिन 15 दिसंबर को वकीलों के बीच आपस में विवाद हो गया। इसके चलते मामला हाईकोर्ट में पहुंच गया। दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर 20 दिसबंर को होई कोर्ट में वोटों की गिनती कराई गई।
इसमें एडवोकेट संजीव नासिरयार को अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया। वहीं अन्य पदों के चुनाव नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं। अमित राघव ने सीनियर मेम्बर एक्सजुटिव पद पर 1189 वोट पा कर विजय हासिल की। एशिया की सबसे बड़े बार एसोसिएशन के लिए हुए चुनाव में इस पद के लिए कुल 4104 पड़े थे।