-उत्तरी दिल्ली की पूर्व महापौर ने लिखा पत्र
-चार वैकल्पिक छठ-घाटों का उद्घाटन

PERFECT NEWS/ नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में छठ पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। उत्तरी दिल्ली की पूर्व महापौर प्रीती अग्रवाल ने शुक्रवार को छठ घाटों का उद्घाटन किया। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी को मुनक नहर में छठ घाट और सीढ़ीया बनावाने के लिए पत्र लिखा है। पूर्व महापौर, सुश्री प्रीति अग्रवाल ने शुक्रवार को छठ पर्व के मद्देनजर, राजा विहार, सूरज पार्क और रोहिणी सेक्टर 18 में वैकल्पिक घाटो का उद्घाटन किया। इस के साथ ही उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी को पत्र लिखकर मुनक नहर में छठ घाट और सीढ़ियां बनवाने के लिए पत्र लिखा है। पूर्व महापौर ने हरियाणा सरकार से इस संबंध में उचित दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।
प्रीति अग्रवाल ने पत्र में लिखा है कि मुनक नहर जो की करनाल जिले से लेकर दिल्ली में बवाना, रोहिणी व हैदर पुर होते हुए यमुना नदी तक जाती है उसकी लंबाई लगभन 102 किमी है जिस पर बाढ़ नियंतत्र विभाग द्वारा सफाई एंव निर्माण कार्य चल रहा है। सफाई कार्य एंव नहर को पक्का करने के लिए उन्होने हरियाणा सरकार का ध्नयवाद किया। उन्होने कहा की सफाई एंव नहर को पक्का करने के कार्य से नहर का स्तर गहरा हो गया है जिस कारण से इस वर्ष छठवर्तियो को काफी कठिनाई होगी जिनकी जनसंख्या लगभग 1.5 लाख से 2 लाख तक है। उन्होनें हरियाणा के मुख्यमंत्री को बवाना, रोहिणी और हैदरपुर में छठ पूजा के लिए स्थान व नहर में सीढ़ीया बनाने का आग्रह किया। उन्होनें कहा की इस से छठवर्तियो को पूजा में आसानी होगी। प्रीति अग्रवाल ने आशा जताई की पूर्वांचल समाज के हित को देखते हुए हरियाणा सरकार मुनक नहर पर छठ घाटो का निर्माण करवायेगी। उन्होनें कहा कही उन्हे इस संदर्भ में पूर्वांचली समाज से लिखीत में काफी पत्र मिले है।