-मदन लाल वाल्मीकि अपने पदाधिकारियों सहित पार्टी में शामिल

परफैक्ट न्यूज ब्यूरो/ नई दिल्ली
राजाधनी दिल्ली में नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आना-जाना जारी है। राष्ट्रीय समरसता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पटेल नगर से भाजपा के पूर्व निगम पार्षद मदन लाल बाल्मीकि अपने राष्ट्रीय कार्यकारिणी व समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने आम आदमी पार्टी में शामिल कराया। राष्ट्रीय समरसता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पटेल नगर से भाजपा के पूर्व निगम पार्षद मदन लाल बाल्मीकि अपने राष्ट्रीय महासचिव सुनील गुप्ता, एडवोकेट दिवाकर शर्मा, एडवोकेट नवीन कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इन्द्रसेन, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ अंसार अहमद, दिल्ली प्रदेश युवा अध्यक्ष एडवोकेट सिद्धार्थ सिंह, महिला अध्यक्ष मंजू सिंह व सैकड़ो पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थको के साथ दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा किए गए विकास कार्य, गरीबों की सेवा, शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति, अनऑथराइज्ड कॉलोनियों के नारकीय जीवन सुधार कर सड़क बिजली पानी की सुविधा लोगों के जीवन स्तर को जो उठाने का काम किया गया उसे देखते हुए आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।